Weather Update: राजस्थान में पारे की गिरावट जारी, 12 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: दिसंबर की शुरुआत से ही प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ रहा है, जिसके चलते मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहा। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि अन्य जिलों में यह 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

- Advertisement -

तापमान में गिरावट जारी

फतेहपुर इस समय पूर्वी राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान बन गया है, जहां तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, नागौर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ, बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री, जयपुर में 11.0 डिग्री और सीकर में 6.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी बीच, चूरू में 6.3 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री और करौली में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

जल्द ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी के जयपुर केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। हालांकि, 12 दिसंबर के आसपास एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते आंशिक बादल छा सकते हैं। राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link