Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, चांदी 2.75 लाख तक जा सकती है – जानें मौजूदा भाव

Gold Price Surge: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। बाजार में जबरदस्त हलचल रही। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हुआ। चांदी 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए हो गई। 2025 के अंत तक चांदी 2.75 लाख तक जा सकती है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Gold Price Price: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने बताया कि 10 ग्राम के 24 कैरेट सोने का भाव 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हो गया है। इससे पहले इसका दाम 1,34,782 रुपए था। इसी तरह एक किलो चांदी 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए पर पहुंच गई, जो पहले 2,34,550 रुपए थी। पिछले हफ्ते 29 दिसंबर 2025 को सोने ने 1,38,161 रुपए और चांदी ने 2,43,483 रुपए के ऑल टाइम हाई को छुआ था।

- Advertisement -

सोने और चांदी के दाम क्यों अलग-अलग?

सोने की कीमतों में शामिल नहीं होते हैं 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज, और ज्वेलर्स का मार्जिन, इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग हो सकते हैं। IBJA की कीमतें कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के रेट तय करने में और RBI द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट निर्धारित करने में भी मदद करती हैं। सोने में 75% और चांदी में 167% बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों के इस उछाल के पीछे कई वजहें हैं।

बढ़ती मांग से चांदी के दाम और बढ़ेंगे

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की मांग में तेजी बनी हुई है और इसके दाम इस महीने के अंत तक 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। वहीं सोने की मांग भी बरकरार है और इसकी कीमत इस महीने के अंत तक 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link