Rajasthan Weather Update: IMD का पूर्वानुमान: अगले हफ्ते भी ठंड जारी, ठंड से फिलहाल राहत नहीं, जैसलमेर में पारा 3.3 डिग्री तक लुढ़का

Cold Wave: राजस्थान में जनवरी की ठंड से लोग कांप रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी को भी कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान के कई इलाकों, खासकर पूर्वी और उत्तरी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत में सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह के समय कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है, हालांकि दिन में मौसम कुछ हद तक साफ हो सकता है।

- Advertisement -

ठंड का असर बरकरार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर का कहना है कि 9 जनवरी को राजस्थान का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।पूर्वी और उत्तरी जिलों में घना कोहरा छा सकता है, दिन में धूप की थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन तापमान नीचे ही रहेगा।

शीतलहर की चपेट में उत्तरी राजस्थान

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में शीतलहर का प्रभाव काफी अधिक रहेगा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान लगभग 5.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.2, और बीकानेर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 जनवरी की सुबह कई जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो सकती है।

- Advertisement -

आगे भी राहत के आसार नहीं

IMD के मुताबिक, अगले हफ्ते तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। ठंड का असर जारी रहेगा, खासकर उत्तर-पूर्वी इलाकों में। हालांकि, दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link