Rajasthan News: सर्दी के बीच धूप ने दी राहत, कई शहरों में बढ़ा तापमान, मकर संक्रांति के बाद मिल सकती है राहत

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में सर्दियों का कहर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग ने 10 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है। कई शहरों का तापमान माइनस में दर्ज हुआ और 6 शहरों में बर्फबारी हुई। धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन 15 जनवरी के बाद सर्दी में कमी की उम्मीद है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। सर्दी का असर अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 10 शहरों में ज्यादा ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मकर संक्रांति के बाद सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया, जिससे 6 शहरों में बर्फ जम गई, जबकि 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली और अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

- Advertisement -

कई शहरों में बर्फबारी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का आलम है कि सोमवार को माउंट आबू और फतेहपुर जैसे स्थानों में पारा माइनस में चला गया। सीकर, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, फलोदी में बर्फ जमने की खबरें आई हैं। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 1 और फतेहपुर में माइनस 0.4 दर्ज किया गया।

धूप ने दी राहत, बढ़ा तापमान

हालांकि, सोमवार को दिन में तेज धूप से तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। पाली, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, सिरोही, झुंझुनूं, फतेहपुर जैसे शहरों में धूप के कारण राहत मिली।

- Advertisement -

15 जनवरी से सर्दी में कमी की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। दिन का तापमान भी 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस परिवर्तन से सुबह और शाम की गलनभरी ठंड में कुछ कमी आ सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link