Rajasthan Heatwave: राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार को बाड़मेर और बालोतरा में लू का असर साफ देखने को मिला। वहीं जयपुर, अजमेर और कोटा समेत राज्य के 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव के येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है।
पिलानी और बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार
राज्य में गर्मी के कहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिलानी और बाड़मेर में तापमान 40.2 और 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाड़मेर और आसपास के क्षेत्र में लू के थपेड़ों ने स्थिति और गंभीर बना दी है।
जयपुर में गर्मी का प्रकोप
राजधानी जयपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले हफ्ते जहां तापमान 32.2 डिग्री पर था, वहीं रविवार को यह 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां के लोग तपती धूप से बचने के लिए घरों में रहना ही बेहतर समझ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शाम को तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में हीटवेव के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और जोधपुर जैसे शहरों में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। बीकानेर में तापमान 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





