Vastu for Kitchen: रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है, इसलिए इसकी स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष महत्व है। यहां पर मौजूद हर वस्तु का वास्तु शास्त्र में बड़ा असर होता है। चकला-बेलन भी इनमें से एक है, जिसका सही उपयोग और रखरखाव सुख-समृद्धि ला सकता है। गलत तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। आइए जानें चकला-बेलन के वास्तु नियम जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।
साफ-सफाई पर जोर
चकला-बेलन का इस्तेमाल करने के बाद उसे तुरंत साफ करना जरूरी है। गंदा छोड़ना आर्थिक समस्याओं और घर में कलह का कारण बन सकता है। इसलिए इसे अच्छे से धोकर और सुखाकर ही रखें। गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
शांति बनाएं रखें, आवाज से बचें
अगर चकला-बेलन की आवाज ज्यादा आती है, तो यह तनाव और विवाद का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसा मजबूत चकला-बेलन इस्तेमाल करें जो संतुलित हो और आवाज न करे। इससे घर का माहौल शांत बना रहेगा।
खरीदारी का शुभ समय
चकला-बेलन खरीदने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है। मंगलवार और शनिवार को इनकी खरीदारी से बचना चाहिए। खरीदते समय ध्यान दें कि चकला-बेलन सीधा और संतुलित हो।
दिशा और स्थिति
वास्तु के अनुसार, चकला-बेलन को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे कभी उल्टा या खड़ा करके न रखें, क्योंकि इससे घर में असंतुलन बढ़ सकता है। साफ और सुरक्षित तरीके से रखना आवश्यक है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा या दरार वाला चकला-बेलन नकारात्मकता ला सकता है, इसलिए इसे तुरंत बदल दें। सही दिशा और तरीके से रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।




