जंग का असर: देश में बढ़े पेट्रोल के दाम, नई कीमतें लागू, जानें कितना महंगा हुआ?- Petrol Price Increase

Petrol Price Increase In India News: देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह बढोतरी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ऊर्जा संकट की चिंता बढ़ी हुई है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Petrol Price Increase In India News: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। देश में तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में इजाफा कर दिया है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ और बढ़ गया है।

- Advertisement -

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने यह बढोतरी की है और नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप मालिकों को इसकी सूचना 19 मार्च 2026 की शाम को मिली और 20 मार्च 2026 की सुबह से नई दरें लागू कर दी गईं।

किसे होगा असर और क्यों बढ़े दाम

कीमतों में यह बढोतरी खास तौर पर उन लोगों पर असर डालेगी जो हाई-आक्टेन या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफारमेंस और अच्छे माइलेज के लिए किया जाता है।

- Advertisement -

हालांकि, कंपनियों ने दाम बढ़ाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। लेकिन जानकारों का मानना है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रहा उतार-चढ़ाव और ढुलाई की लागत में बदलाव इसकी वजह हो सकती है।

वियतनाम में भी बढ़े दाम

भारत ही नहीं, वियतनाम में भी पेट्रोल की कीमतों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी हुई है। वहां की सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण तेल और गैस की कमी की आशंका को देखते हुए रातों-रात कीमतें बढ़ाने की घोषणा की।

- Advertisement -

वियतनाम सरकार ने 95-आक्टेन गैसोलीन की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जिससे कीमत 30,690 वियतनामी डोंग (करीब 1.20 डालर) प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में लगभग 34 प्रतिशत का इजाफा किया गया, जिससे इसकी कीमत 33,420 डोंग हो गई।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -