Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, इन जिलों में लू का येलो अलर्ट हुआ जारी, जानें मौसम अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण लू और गर्मी का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 48 डिग्री तक पारा पहुंचने की चेतावनी दी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों सूरज की तपिश काल बनकर बरस रही है। मरुधरा के जयपुर सहित कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की वजह से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दिन का पारा अब 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू रहा है। सुबह के 10 बजते ही चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसाने लगती है, जिससे व्यस्त रहने वाले बाजार और सड़कें दोपहर होते-होते सुनसान नजर आने लगती हैं। लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं और अति आवश्यक होने पर ही पूरी सावधानी के साथ बाहर निकल रहे हैं।

- Advertisement -

क्या राजस्थान में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाड़ी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। आने वाले समय में गर्मी की स्थिति और अधिक डरावनी हो सकती है। प्रशासन और चिकित्सकों ने बढ़ते तापमान को देखते हुए जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • प्रदेश के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट घोषित किया है।
  • आगामी दिनों में तापमान बढ़कर 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
  • गर्मी की वजह से अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
  • लोग डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की क्या है सलाह?

अस्पतालों में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि मौसम का मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। यदि काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना भी पड़े, तो सूती कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह ढंककर रखें। मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ कर दिया है कि फिलहाल मरुधरा के लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link