Bannu Pankaj Controversy: राजस्थान के सीकर जिले से ताल्लुक रखने वाले मशहूर कॉमेडियन बनवारीलाल गोस्वामी (बन्नू) और पंकज सोनी (पंकू) के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कभी अपनी जुगलबंदी से शेखावाटी की कॉमेडी को घर-घर पहुंचाने वाले इन दोनों सितारों के बीच अब बोलचाल पूरी तरह बंद है। जानकारी के अनुसार, इनके बीच झगड़े की मुख्य वजह प्रॉपर्टी है। बनवारीलाल ने अपने करियर की शुरुआत आरटीओ ऑफिस में एक लाइसेंस एजेंट के तौर पर की थी, लेकिन आज वह एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं।
कैसे शुरू हुआ एक एजेंट का यू-ट्यूब स्टार बनने का सफर?
बनवारीलाल के कॉमेडी किंग बनने की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उनकी मां हमेशा उन्हें कुछ नया करने के लिए उत्साहित करती थीं। मां के जाने के बाद अपने मामा की सलाह पर बनवारी ने साल 2019 में वीडियो बनाना शुरू किया। वह छुट्टी के दिन वीडियो रिकॉर्ड करते और उन्हें अपनी मां की याद में बनाए चैनल पर पोस्ट करते थे। शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनका ठेठ राजस्थानी अंदाज पसंद आने लगा। कोरोना काल के दौरान पंकज सोनी भी उनके साथ जुड़ गए और दोनों ने मिलकर सफलता की नई ऊंचाइयां छुईं।
Comedians की जंग! Panku vs Bannu की लड़ाई सड़क पर, 8 महीने पुराना विवाद भड़का, घर पहुंची पुलिस!
Watch – https://t.co/wxon4hweEr pic.twitter.com/DnrfcU7RTR— Rajasthan Tak (@Rajasthan_Tak) May 6, 2026
आखिर घनिष्ठ दोस्तों के बीच दरार क्यों आई?
दोनों कलाकारों ने न केवल साथ काम किया बल्कि पड़ोस में ही जमीन खरीदकर घर भी बनाए। एक समय पर दोनों के परिवार साथ रहते थे, लेकिन सितंबर 2025 में इनके संबंधों में कड़वाहट आ गई। एक जोरदार बहस के बाद दोनों ने रास्ते अलग कर लिए। अब विवाद उस जमीन को लेकर है जिस पर मकान बना हुआ है। पंकज का दावा है कि जमीन उनकी है लेकिन भरोसे के कारण उन्होंने कागजात अपने नाम नहीं करवाए थे। वहीं, बनवारीलाल का कहना है कि उनके पास बैंक लोन और रजिस्ट्री से जुड़े तमाम पुख्ता दस्तावेज मौजूद हैं।
विवाद से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं?
- बनवारीलाल पहले आरटीओ में लाइसेंस बनाने का काम करते थे।
- पंकज सोनी सुजानगढ़ से अपने ननिहाल गाडोदा शिफ्ट हुए थे।
- पंकज के पास बिजली बिल और पुराने वीडियो के तौर पर सबूत होने का दावा है।
- बनवारीलाल ने बैंक से लिए गए कर्ज के कागजात दिखाकर अपना पक्ष रखा है।
- सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


