Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को एक बेहद ही निजी समारोह में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की है। इस शादी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रश्मिका ने पारंपरिक लाल या गुलाबी रंग के जोड़े को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। उन्होंने अपनी शादी के लिए वाइब्रेंट ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी को चुना, जिसने फैशन वर्ल्ड में एक नई बहस छेड़ दी है। शादी के प्लानर के अनुसार रश्मिका का मानना था कि ऑरेंज रंग खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक है, इसलिए उन्होंने अपने सबसे खास दिन के लिए इस बोल्ड कलर पर भरोसा जताया। उनकी साड़ी पर बारीक गोल्डन वर्क था, जिसे उन्होंने बहुत ही हल्के मेकअप और सादगी भरे लुक के साथ कैरी किया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


