Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए तापमान और बारिश का पूरा अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक बार फिर दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather: राजस्थान के लोगों को जल्द ही उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एक नए डिप्रेशन सिस्टम की वजह से राजस्थान में फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। इस नए सिस्टम के असर से सोमवार से ही राज्य के पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

- Advertisement -

जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार इस नए सिस्टम का सबसे पहला प्रभाव जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में देखने को मिलेगा। विभाग ने सोमवार को प्रदेश के दस मुख्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 29 और 30 जुलाई को कोटा और उदयपुर के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह मानसूनी सिस्टम एक और दो अगस्त तक सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में बदलाव

इससे पहले रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को श्रीगंगानगर 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -
  • अजमेर के जवाजा में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • माउंट आबू में 37.2 मिमी और बाड़मेर के चौहटन में 28.5 मिमी वर्षा हुई।
  • राजसमंद के कुंवारिया में 28 मिमी और डीग के सीकरी में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और फलोदी में 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • जैसलमेर में 36.7 डिग्री, दौसा में 36.6 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -