BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संगठन की नई टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन में हुए इस महत्वपूर्ण बदलाव के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में किन प्रमुख चेहरों को मिली जगह?
भाजपा की इस नई टीम में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है तो कुछ दिग्गजों का कद बढाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे रहे राम माधव की लंबे समय बाद भाजपा संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव… pic.twitter.com/bvSxIZIRtW
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 17, 2026
नितिन नवीन ने नई टीम को लेकर क्या कहा?
नई टीम के गठन के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभव और नई ऊर्जा से भरी यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
- स्मृति ईरानी: पूर्व केंद्रीय मंत्री को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
- वसुंधरा राजे: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- राम माधव: लंबे समय बाद मुख्य संगठन में लौटते हुए उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।
- तीरथ सिंह रावत: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान मिली है।
- बैजयंत जय पांडा: ओडिशा के इस दिग्गज नेता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में बरकरार रखा गया है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


