Rajasthan Urban Polls: राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, जरूरी सेवाओं पर नहीं लगेगी रोक

Rajasthan Urban Body Elections: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता के दौरान चालू रहने वाले और प्रतिबंधित कार्यों की पूरी सूची यहां पढ़ें।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
4 Min Read

Rajasthan Urban Polls: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। आमतौर पर चुनाव आचार संहिता लगते ही विकास कार्य और प्रशासनिक कामकाज रुक जाते हैं। इस बार लोगों की परेशानियों को देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने एक राहत भरा आदेश जारी किया है। विभाग ने साफ किया है कि जनता से जुड़े रोजमर्रा के जरूरी काम और पहले से स्वीकृत विकास कार्य बिना किसी बाधा के चलते रहेंगे।

- Advertisement -

इन सरकारी कामों पर नहीं पड़ेगा असर?

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर की ओर से नगर निगमों, परिषदों और पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं। इस आदेश के अनुसार, नीचे दिए गए कामों को बिना रुके जारी रखा जाएगा:

  • नक्शा पास कराना: राजस्थान नगरपालिका कानून की धारा 194 के तहत मकानों के नए नक्शे, दोबारा निर्माण या संशोधन के आवेदनों का निपटारा तय की गई दो महीने की समय सीमा में ही किया जाएगा।
  • पट्टे और नामांतरण: जिन लोगों ने पहले से स्वीकृत योजनाओं में नीलाम हुए भूखंडों की पूरी राशि जमा कर दी है, उन्हें पट्टे जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही पट्टों के रिन्यूअल, री-वैलिडेशन और नामांतरण के काम भी चलते रहेंगे।
  • कृषि भूमि नियमन: जरूरी मंजूरी मिलने और तय फीस जमा होने पर कृषि भूमि के नियमन और निर्माण की मंजूरी वाले पट्टे जारी किए जा सकेंगे।
  • चल रहे विकास कार्य: जिन विकास कार्यों के वर्क आर्डर आचार संहिता लागू होने से पहले जारी हो चुके हैं या जिन पर काम शुरू हो चुका है, वे काम नहीं रुकेंगे।
  • दस्तावेजी काम: नए प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने, मंजूरी लेने, टेंडर पेपर तैयार करने और नक्शे की डिजाइन बनाने जैसे कागजी काम जारी रहेंगे।
  • आपातकालीन काम: जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जैसे जरूरी काम करवाए जा सकेंगे।

किन कामों पर रहेगी पूरी रोक?

विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता के चलते किसी भी तरह की नई योजनाओं की घोषणा नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही नए टेंडर जारी करने, नए विकास कार्य शुरू करने और नए वर्क आर्डर देने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जमीन के आवंटन और लोन बांटने से जुड़े नए नीतिगत फैसले भी इस दौरान नहीं लिए जा सकेंगे। चुनाव संपन्न होने तक नगर पालिकाओं की बोर्ड बैठकें आयोजित करने की भी अनुमति नहीं होगी।

- Advertisement -

चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ियों पर रोक

चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने बेहद कड़े नियम बनाए हैं। आदेश के तहत मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष या सभापति जैसे पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी सरकारी या निकाय की गाड़ी का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें मिलने वाली अन्य सरकारी सुविधाओं के चुनावी इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। इन नियमों का पालन न करने पर इसे सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -