The Traitors 2 Winner:
करण जौहर के सबसे माइंड गेम वाले शो द ट्रेटर्स के दूसरे सीजन का अंत बेहद चौंकाने वाला रहा, जहां दो हसीनाओं ने अपनी गहरी दोस्ती और चालाकी से बाजी मार ली। 3 सितंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने न केवल विनर की ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि 66 लाख रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी भी घर ले गईं। इस रोमांचक खेल के आखिरी पलों तक दोनों ने एक-दूसरे पर अटूट भरोसा दिखाया और यही उनकी जीत का सबसे बड़ा हथियार बना। पूरे सीजन में जहां धोखे और शक का बोलबाला था, वहां क्रिस्टल और रिदा की जुगलबंदी ने खेल के सारे समीकरण ही बदल दिए।
कैसे फिनाले से पहले मल्लिका शेरावत का कटा पत्ता?
इस खेल में असली रोमांच तब आया जब क्रिस्टल और रिदा ने मिलकर शो की सबसे मजबूत दावेदार मल्लिका शेरावत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। मल्लिका की विदाई के बाद खेल में दलीप ताहिल, शालिनी पासी और साहिल सलाथिया जैसे मंझे हुए खिलाड़ी बचे थे। फिनाले से ठीक पहले एक आखिरी मिशन आयोजित किया गया, जिसमें ऊंटों पर रखे बैग से सोने की ईंटें खोजनी थीं। इस टास्क को पूरा करते ही शुरुआती 48 लाख 40 हजार रुपये की राशि में 17 लाख 60 हजार रुपये और जुड़ गए, जिससे कुल इनामी रकम 66 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद क्रिस्टल ने अपनी मास्टरस्ट्रोक चाल चलते हुए बाकी खिलाड़ियों को दलीप ताहिल के खिलाफ कर दिया और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ट्रस्ट और शक के बीच किसने मारी बाजी?
आखिरी चरण में जब शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, क्रिस्टल और रिदा के बीच मुकाबला हुआ, तो खेल और भी पेचीदा हो गया। यहां खिलाड़ियों को ‘ट्रस्ट’ या ‘शक’ में से एक चुनना था। पहले राउंड में सभी ने शक चुना, जिसके चलते साहिल सलाथिया को वोटिंग के आधार पर बाहर जाना पड़ा। दूसरे राउंड में क्रिस्टल और रिदा ने एक-दूसरे पर भरोसा जताते हुए ‘ट्रस्ट’ को चुना, लेकिन शालिनी पासी ने फिर से ‘शक’ का रास्ता अपनाया। अंत में क्रिस्टल और रिदा ने एकजुट होकर शालिनी के खिलाफ वोट किया और उन्हें गेम से बाहर कर दिया। इस तरह क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने मिलकर अपनी रणनीतियों के दम पर इस सीजन की बादशाहत हासिल की और साबित कर दिया कि दिमाग के इस खेल में सही पार्टनर का होना कितना जरूरी है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


