Jaipur Jewelry Theft: जयपुर में ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंची युवती, 20 लाख की सोने की अंगूठियों का बॉक्स लेकर भागी

Jaipur Jewelry Theft: जयपुर के झोटवाड़ा में एक युवती ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की अंगूठियां लेकर भाग गई, जिसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Jaipur Jewelry Theft: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में ज्वेलरी शॉप से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। निवारू रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक युवती ग्राहक बनकर भवानी ज्वेलर्स पहुंची और दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भाग निकली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। तलाशी में उसके पर्स से मिर्ची पाउडर और केमिकल स्प्रे भी मिला है।

- Advertisement -

ग्राहक बनकर आई युवती

भवानी ज्वैलर्स के मालिक त्रिलोक चंद प्रजापत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने बारह बजे एक युवती उनकी दुकान पर आई। उसने सोने की अंगूठियां दिखाने की मांग की। दुकानदार ने उसके सामने 25 सोने की अंगूठियों वाला बॉक्स रख दिया। युवती ने बहानेबाजी करते हुए दो अंगूठियां पसंद कीं और कहा कि उसके पिता ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इसी बीच जैसे ही दुकानदार दूसरे ग्राहक की तरफ मुड़ा, युवती बॉक्स समेटकर बाहर की तरफ भाग खड़ी हुई।

20 लाख की चोरी, युवती ने बताई चौंकाने वाली वजह

युवती को भागता देख दुकानदार और वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत उसका पीछा किया। लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ लगाने के बाद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से अंगूठियों का बॉक्स सुरक्षित बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मिर्च पाउडर और केमिकल स्प्रे जैसी चीजें मिलीं। पूछताछ के दौरान उसने एक चौंकाने वाली बात कही कि उसे जेल जाना है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -
  • यह पूरी घटना झोटवाड़ा के निवारू रोड पर स्थित भवानी ज्वैलर्स की है।
  • चोरी की गई 25 सोने की अंगूठियों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
  • दुकानदार ने करीब 500 मीटर तक दौड़कर युवती को रंगे हाथ दबोचा।
  • युवती के पास से मिर्च पाउडर और हानिकारक केमिकल स्प्रे बरामद हुआ है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *