Sikar Municipal Elections: सीकर जिले के 10 नगर निकायों में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। सीकर में शाम 6 बजे तक 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी बीच फतेहपुर कस्बे के वार्ड नंबर-14 में निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें दो लोग चोटिल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।
पहले चरण में 67.23% वोटिंग
सीकर जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत अब तक 67.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आज फतेहपुर नगर परिषद के साथ लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और खाटूश्यामजी नगर पालिका में वोटिंग हुई। जिले के बाकी चार नगर निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी 14 निकायों के मतों की गिनती 14 सितंबर को की जाएगी।
फतेहपुर में फर्जी मतदान की शिकायत
सीकर जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान के दौरान फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-40 में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी मतदान की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने स्याही लगी उंगली वाले किसी भी व्यक्ति को दोबारा बूथ में प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए।
वहीं, फतेहपुर के वार्ड नंबर-7 में एक महिला दूसरे वार्ड की मतदाता बनकर वोट डालने पहुंच गई थी। पोलिंग बूथ पर एजेंट ने महिला को पहचान लिया, जिसके बाद हंगामा हुआ और उसे वापस भेज दिया गया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


