Bigg Boss 20: के मंच पर इस बार वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। सुपरस्टार सलमान खान ने खुलेआम यह स्वीकार कर लिया है कि शो के लिए कंटेस्टेंट्स का चुनाव करने में मेकर्स से भी कभी-कभी बड़ी भूल हो जाती है। सोशल मीडिया पर शो की कास्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सलमान खान ने पहले वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों के गुस्से पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने घर के सदस्यों को आईना दिखाते हुए साफ कहा कि अगर वे टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि उनकी हरकतों में वह दम ही नहीं है जिसे दिखाया जा सके। भाईजान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो शो में मौजूद तो हैं लेकिन गायब नजर आते हैं।
क्या मेकर्स से हो गई है चुनाव में बड़ी चूक?
सलमान खान ने घर के भीतर मौजूद सितारों को चेतावनी देते हुए कहा कि टीम बहुत सोच-विचार कर लोगों को चुनती है, लेकिन इंसान होने के नाते उनसे भी गलतियां मुमकिन हैं। उन्होंने विशेष रूप से उदिति सिंह पर निशाना साधा, जो घर के अंदर लगभग अदृश्य बनी हुई हैं। उदिति की चुप्पी और अन्य सदस्यों से दूरी को लेकर सलमान ने उनसे ही कास्टिंग के मुद्दे की शुरुआत की और उनकी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ किया कि जो लोग गेम में कुछ नहीं कर रहे, वे अपनी मौजूदगी का बहाना न बनाएं क्योंकि असलियत में उनके पास दिखाने के लिए कोई दमदार कंटेंट है ही नहीं।
अमन गांधी और काजी तौकीर के बीच मचा घमासान
बातचीत के दौरान सलमान ने अमन गांधी को भी आड़े हाथों लिया और उनके करियर की निराशा पर तंज कसा। अमन अक्सर यह शिकायत करते थे कि उनमें लीड एक्टर बनने की काबिलियत है लेकिन इंडस्ट्री उन्हें हमेशा साइड रोल ही देती है। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर उन्हें साइड रोल से इतनी ही नफरत है, तो वे बिग बॉस के घर में भी एक साइड किरदार की तरह क्यों घूम रहे हैं? सलमान ने उन्हें नसीहत दी कि अपनी नाकामियों के लिए दूसरों को दोष देना बंद करें। वहीं दूसरी तरफ, काजी तौकीर के लिए यह दिन मिला-जुला रहा। जहां सलमान ने उनके संघर्षों की तारीफ की और घर के सदस्यों ने उन्हें ‘असली बॉस’ चुना, वहीं उनकी मानसिक स्थिति पर उठे सवालों ने सबको चौंका दिया। काजी ने बाद में खुलासा किया कि डॉक्टर बुलाने तक की नौबत लाने वाला उनका व्यवहार महज एक एक्टिंग थी और यह उनके गेम प्लान का हिस्सा था।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


