Sikar Municipal Council: राजस्थान के सीकर नगर परिषद में नई सभापति के रूप में खतीजा बानों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के दौरान उनके पति और पूर्व सभापति जीवण खां ने उन्हें बादाम खिलाकर सम्मान के साथ कुर्सी पर बैठाया। इस औपचारिक कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक सहित नगर परिषद के कई पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद खतीजा बानों ने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। उन्होंने जनता के भरोसे को अपनी ताकत बताया और कहा कि वह जमीन पर उतरकर काम करेंगी।
वार्डों में जाकर समस्याएं सुनेंगी सभापति
खतीजा बानों ने शहरवासियों से सीधा जुडाव बनाने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह केवल दफ्तर में बैठकर काम नहीं करेंगी, बल्कि हर हफ्ते शहर के एक अलग वार्ड का दौरा करेंगी। इस दौरान वह लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनेंगी और मौके पर ही समाधान निकालने की कोशिश करेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद की हर योजना को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है।
चुनावी जीत और सियासी सफर
- खतीजा बानों ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव जीतकर अपनी दावेदारी पेश की थी।
- कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें सभापति पद का उम्मीदवार बनाया।
- चुनावी मुकाबले में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कंचन को 17 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
- पदभार ग्रहण के समय विधायक राजेंद्र पारीक ने उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दीं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


