Bigg Boss 20: अमन गांधी की डबल मीनिंग बातों पर भड़की लव गिल, स्काउट ने काजी को सुनाई खरी खोटी

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में अमन गांधी और लव गिल के बीच छिड़ी जंग, लव ने लगाया डबल मीनिंग बातें करने का आरोप।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
1 Min Read

Bigg Boss 20: के घर में अब मर्यादा की दीवारें टूटती नजर आ रही हैं क्योंकि कंटेस्टेंट एक दूसरे पर निजी हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालिया प्रोमो में सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब लव गिल ने अमन गांधी की नीयत और उनके बात करने के तरीके पर ही सवाल उठा दिए। बात तब बिगड़ी जब एक टास्क के दौरान मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने अमन गांधी के चेहरे वाले पंचिंग बैग पर मुक्का मारा और उस पर लव गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लव के चिल्लाने से चिढ़े अमन ने उन पर तंज कसते हुए कह दिया कि भगवान इसकी ओवर एक्टिंग के डेढ़ रुपये काट लो। इस कमेंट ने आग में घी का काम किया और लव गिल ने अमन को चेतावनी देते हुए अपना हाथ नीचे रखकर बात करने की नसीहत दे डाली। मामला सिर्फ बहस तक नहीं थमा, लव ने सीधा आरोप लगाया कि अमन अक्सर डबल मीनिंग बातें करते हैं और उनका लहजा बहुत गलत होता है, जिसे वे बाद में ओवर एक्टिंग का नाम देकर छिपाने की कोशिश करते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *