Nita Ambani Ashavali Saree: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ गरबा के मैदान में कदम थिरकाती नीता अंबानी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन इस महफिल में सबसे ज्यादा चर्चा उनके शाही लिबास की हो रही है। स्वदेश इवेंट की पहली सालगिरह के मौके पर नीता अंबानी ने गुजरात की विलुप्त होती 9वीं सदी की कला को पुनर्जीवित करते हुए अशावली ब्रोकेड साड़ी पहनी। इस एक साड़ी को तैयार करने में गुजरात के रिडरोल गांव के दो दिग्गज कारीगरों को पूरे 5 महीने का लंबा वक्त लगा। रंगावली से लेकर धागों की बुनाई तक, इस साड़ी का हर हिस्सा पारंपरिक तरीके से हाथों द्वारा तैयार किया गया है, जो भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव को बयां करता है।
क्या है इस साड़ी का 9वीं सदी वाला कनेक्शन?
अशावली ब्रोकेड का इतिहास आज के आधुनिक अहमदाबाद यानी पुराने अशावल क्षेत्र से जुड़ा है, जिसकी जड़ें 9वीं सदी में मिलती हैं। नीता अंबानी की इस साड़ी पर हाथी, मोर और पेसली बुट्टा जैसे पारंपरिक डिजाइनों के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न उकेरे गए हैं। साड़ी के बॉर्डर पर तोते के मोटिफ और मीनाकारी की बारीकियां इसे और भी खास बनाती हैं, जबकि पल्लू पर बना ट्री ऑफ लाइफ का डिजाइन सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस पूरी साड़ी को रॉयल ब्रोकेड्स ने तैयार किया है, जो पुराने भारत की राजसी झलक पेश करती है।
पुराने ब्लाउज और रूबी जूलरी का क्या है राज?
साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक कस्टम ब्लाउज तैयार किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस ब्लाउज का डिजाइन नीता अंबानी की एक पुरानी वेलवेट कोटी से प्रेरित है। उसी पुराने एम्ब्रॉयडरी पैटर्न को नए अंदाज में ढालकर गोल्डन फ्लोरल लुक दिया गया। अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हीरे के झुमके, लाल पत्थरों वाला लेयर्ड नेकलेस और रूबी जड़े हुए कंगन पहने थे। मेकअप को सिंपल रखकर उन्होंने पूरा फोकस अपनी साड़ी और विरासत से जुड़ी कला पर रखा। इसी इवेंट में जब वह मैजेंटा बनारसी साड़ी में रणवीर सिंह के साथ थिरकीं, तो वह पल भी कैमरे में कैद हो गया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


