Ramayana Movie: सीता के हाथ में तलवार देख भड़के लोग तो लारा दत्ता ने दिया करारा जवाब, ट्रोल्स की बोलती बंद

Ramayana Movie: साई पल्लवी के वॉरियर सीता अवतार पर हो रही ट्रोलिंग पर लारा दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को सिखाया सबक।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Ramayana Movie: क्या आपने कभी कल्पना की है कि वनवास के दौरान माता सीता ने भी राक्षसों का संहार किया होगा? नितेश तिवारी की फिल्म में जब साई पल्लवी को तलवारबाजी और तीरंदाजी करते दिखाया गया, तो सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई। फिल्म में रानी कैकेयी की भूमिका निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता अब इस विवाद के बीच साई पल्लवी के ढाल बनकर खडी हो गई हैं। लारा ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो सीता माता के योद्धा अवतार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि दर्शकों को अपनी छोटी सोच से बाहर निकलकर इस शानदार सिनेमाई अनुभव का आनंद लेना चाहिए। बॉक्स ऑफिस पर ताबडतोड कमाई कर रही इस फिल्म में महिलाओं की शक्ति को एक अलग ही स्तर पर दिखाया गया है।

- Advertisement -

क्यों उठ रहे हैं माता सीता के किरदार पर सवाल?

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सीता को एक बेबस महिला के रूप में पेश नहीं किया गया है। फिल्म के दृश्यों में वे बच्चों और युवाओं को युद्ध कला सिखाती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, 14 साल के कठिन वनवास के दौरान जब भी खतरा सामने आता है, तो वे भगवान राम और लक्ष्मण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लडती हैं। सोशल मीडिया पर एक वर्ग को उनका यह दो तलवारों वाला रूप रास नहीं आ रहा है। लारा दत्ता ने इस पर तर्क देते हुए कहा कि राजपरिवारों में जन्म लेने वाले बच्चों को, चाहे वह लडकी हो या लडका, शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। लारा का मानना है कि जो महिला महलों का सुख छोडकर जंगल जाने का साहस रखती है, वह सुरक्षा के लिए हथियार क्यों नहीं उठा सकती?

कैकेयी के किरदार के पीछे का क्या है रहस्य?

लारा दत्ता ने न केवल साई पल्लवी का बचाव किया, बल्कि अपने किरदार कैकेयी के बारे में भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैकेयी इतिहास के सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले किरदारों में से एक हैं। लारा के अनुसार, कैकेयी खुद एक योद्धा राजकुमारी थीं जो केकय राज्य से आती थीं। वह एक बेहतरीन घुड़सवार और शानदार तीरंदाज थीं, क्योंकि उनका पालन-पोषण भाइयों के बीच हुआ था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उस दौर की महिलाएं आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत थीं। लारा का कहना है कि हमें रामायण के अलग-अलग संस्करणों और उस समय की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए, जहां महिलाओं का कौशल किसी से कम नहीं था।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *