Ranveer Singh HIM Brand: क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड का सबसे स्टाइलिश सुपरस्टार अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए क्या इस्तेमाल करता है। रणवीर सिंह ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है और एक्टिंग की दुनिया से निकलकर बिजनेस के मैदान में एक बड़ा कदम रखा है। रणवीर सिंह ने बोट के मशहूर को-फाउंडर अमन गुप्ता के साथ हाथ मिलाया है और भारतीय पुरुषों के लिए एक खास पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) बाजार में उतार दिया है। मजेदार बात यह है कि इस ब्रांड को तैयार करने के पीछे रणवीर की अपनी जरूरतें छिपी थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स भारतीय मौसम और यहां के पुरुषों की सख्त त्वचा के हिसाब से फिट नहीं बैठते हैं। इसी वजह से उन्होंने खुद लैब में वैज्ञानिकों के साथ समय बिताया और शुरुआती सैंपल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट तक हर चीज को खुद टेस्ट किया है।
क्या खास है इस नए ब्रांड की रेंज में?
रणवीर सिंह और अमन गुप्ता की इस जुगलबंदी ने सिर्फ नाम के लिए ब्रांड नहीं बनाया है बल्कि इसमें तकनीक का भी पूरा ध्यान रखा गया है। H.I.M ब्रांड की पूरी रेंज में एक विशेष IN·XT™ मॉलिक्यूल का इस्तेमाल किया गया है जो खासतौर पर भारत के गर्म मौसम, उमस और यहां मिलने वाले खारे पानी (हार्ड वॉटर) के असर को कम करने के लिए बनाया गया है। शुरुआती तौर पर इस ब्रांड ने आठ प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में एंट्री ली है जिनमें फेस वॉश, फेस क्रीम, सनस्क्रीन, बॉडी वॉश, लोशन, शैम्पू, हेयर सीरम और सोप बार शामिल हैं। अमन गुप्ता का मानना है कि भारतीय पुरुष अक्सर अपनी पार्टनर या बहन के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब उन्हें अपनी जरूरतों के हिसाब से बने प्रोडक्ट्स मिलेंगे जो उनकी ग्रूमिंग रूटीन को बेहतर बनाएंगे।
कितनी है कीमत और कहां से करें खरीदारी?
बॉलीवुड के बाजीराव का यह ब्रांड आम आदमी की जेब का भी पूरा ख्याल रखता है। H.I.M के इन शानदार प्रोडक्ट्स की कीमत 299 रुपये से शुरू होकर 899 रुपये तक जाती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। ब्रांड के लॉन्च के साथ एक खास फिल्म भी जारी की गई है जिसमें रणवीर और अमन के इस नए सफर की झलक दिखाई गई है। भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है और रणवीर सिंह का यह कदम साबित करता है कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ बिजनेस में भी लंबी रेस के घोड़े हैं। भारतीय पुरुषों की त्वचा पर रिसर्च करने के बाद तैयार किए गए ये प्रोडक्ट्स ग्रूमिंग की दुनिया में एक बड़ी कमी को पूरा करने का दावा करते हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


