Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 5,947 रुपए गिरकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। इस गिरावट के साथ सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है।
पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,308 रुपए थी। इसके बाद करीब एक साल तक सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने रहे। अब कीमतों में आई गिरावट से सोना फिर उसी स्तर के आसपास पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 9,789 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। लगातार गिरते भाव से सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है।
22 कैरेट के भाव में भी बड़ी गिरावट
22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। IBJA के मुताबिक, 20 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 1,13,203 रुपए रही। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,584 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है।
बाजार के ताजा आंकड़ों पर एक नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली किए जाने के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


