UPI Payment: भारत UPI को लेकर बड़ा अपडेट, अब यूजर्स इन देशों में भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट का इस्‍तेमाल

UPI Payment Update: डिजिटल इंडिया के साथ ही UPI पेमेंट का प्रचलन बढ़ा है। ना सिर्फ भारत में, अब यूपीआई का डंका विदेशों में भी बज रहा है। यहीं वजह है कि अन्‍य देश भी यूपीआई पेमेंट को अपना रहे हैं और कई देशों ने इसे अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

UPI Payment Update: डिजिटल इंडिया (Digital India) के साथ ही UPI पेमेंट का प्रचलन बढ़ा है। ना सिर्फ भारत में, अब यूपीआई का डंका विदेशों में भी बज रहा है। यहीं वजह है कि अन्‍य देश भी यूपीआई पेमेंट को अपना रहे हैं और कई देशों ने इसे अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में अब श्रीलंका और मॉरिशस में भी लोग यूपीआई का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई पेमेंट सेवाओं का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने दोनों देशो में रुपे कार्ड सेवाओं को भी लॉन्च कर दिया है।

डिजिटल लेनदेन में होगी सुविधा

- Advertisement -

आपको बता दें कि श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के मजबूत सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को देखते हुए यूपीआई लॉन्च किया गया है। श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों और इन दोनों देशों से भारत आने वाले यात्रियों को डिजिटल लेनदेन करने में सुविधा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस पहल से बिना रुके डिजिटल लेनदेन के माध्यम से व्यापक वर्ग के लोगों को लाभ होगा। इसके साथ ही देशों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी जो देशो के मध्य एक सकारात्मक पहल होंगी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link