Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Jaya Ekadshi Mantras – मन चाही इच्छा पूरी करने के लिए जया एकादशी को जरूर पढ़ें इन मंत्रों को

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Jaya Ekadshi Mantras – माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस महीने में यह 20 फरवरी को है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन अगर आप भगवान की विधिवत पूजा करते हैं तो आप को मन चाहा फल प्राप्त हो सकता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करते समय आप अगर सही ढंग से भोग लगा कर व्रत करके मंत्रों का उच्चारण करते हैं तो भगवान आप पर प्रसन्न हो कर आप के जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन कौन से मंत्रों का उच्चारण करना सही रहता है।

Advertisement

इन मंत्रों का करें जाप (Jaya Ekadshi Mantras Chanting)

शांता कर्म भुजग शयन्म पद्मांभम सुरेशम
विश्वाधार्म गगन सदश्यम मेघवर्ण सुभांग्यम
लक्ष्मीकांत्म कमलनयन योगिभिर्धनगमयम
वंदे विष्णुम भावभयहर्म सर्वलोकेक नाथम।
इसके अलावा आप भगवान विष्णु को समर्पित होने वाले कुछ अन्य मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इन मंत्रों में विष्णु गायत्री मंत्र, विष्णु मंगल मंत्र, दुखनाशक मंत्र, धन वंत्री मंत्र, धन समृद्धि मंत्र, लक्ष्मी विनायक मंत्र, विष्णु के पंचरूप मंत्र आदि मंत्र शामिल हैं।

Jaya Ekadshi-जया एकादशी पर कुछ भी नमक का न खाएं, मिल सकते हैं यह फायदे

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

मंत्रों का जाप करने से क्या क्या लाभ मिलता है? (Jaya Ekadshi Mantras Benefits)

  1. मंत्रों का जाप करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसा करने से आपके जीवन में इस समय जो भी परेशानी चल रही हो वह दूर होने लगती हैं। आप के जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और जीवन से सारे दुख, कठिनाई और परेशानियां खत्म होने लगती है।
  2. मंत्रों का उच्चारण करना आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है। अगर आप पूरी श्रद्धा से भगवान की पूजा करके मंत्र जपते हैं तो आप को जरूर ही लाभ मिलेगा और आप बहुत जल्द ही इसके अच्छे नतीजे देख पाएंगे।
  3. इसके अलावा आप इस दिन व्रत भी रख सकते हैं। भगवान विष्णु की एक मूर्ति को अपने घर में जरूर रख लें और उन्हें व्रत में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link