Sadguru Advice-सदगुरु एक आध्यात्मिक गुरु हैं जो लोगों को जीवन जीने का सही तरीका बताते हैं और समय समय पर लोगों का मार्ग दर्शन करते रहते हैं। हो सकता है आपने इन्हें देखा और सुना भी होगा। यह आप को बहुत ही काम आने वाली सीखों के बारे में बताते हैं। हाल ही में सदगुरु ने बच्चों के लिए कुछ काम की चीजें बताई हैं। इनके अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो आप को बच्चों को भूल कर भी नहीं दिखानी चाहिए। आइए जान लेते हैं ऐसी कौन सी हैं वह चीजें जो आप को बच्चों को दिखाने से बचना चाहिए।
अपना गुस्से वाला चेहरा : सदगुरु के अनुसार आप को कोशिश करनी चाहिए की कभी भी बच्चे के सामने गुस्से का चेहरा ले कर नहीं आना चाहिए। उनके सामने आप को ज्यादा भड़कना भी नहीं चाहिए। इससे बच्चे के मन पर बुरा असर पड़ता है और उसमें भी गुस्से वाले गुण आते हैं।
Sadguru Maharaj : सद्गुरु ने बताया कि ये पांच चीज बच्चों को नहीं देनी चाहिए
अपना हताश चेहरा न दिखाएं : हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा दिन जरूर आता है जब उसे डिप्रेशन और उदासी और हताशा महसूस होती है। लेकिन आप को बच्चे के सामने कभी भी अपना उदास और हताश चेहरा लेकर नहीं जाना चाहिए। बच्चे के सामने आप को केवल खुशहाल और हंसमुख चेहरा लेकर ही जाना चाहिए।
जो चीज खुद नहीं चाहते वह बच्चों को दिखाने से बचें : कोई व्यक्ति नहीं चाहता है की उसे कभी गुस्से, डिप्रेशन या खराब मूड का सामना करना पड़े। इसलिए जिन चीजों को आप खुद नहीं चाहते उन्हें बच्चों के सामने कभी भी पेश न करें। बच्चे बड़ों से देख कर ही सीखते हैं इसलिए आप को उन्हें हमेशा अच्छे उदाहरण ही दिखाने चाहिए ताकि वह आप से केवल अच्छी बातें सीख सकें।
सदगुरु ऐसी ही बहुत सारी बातें बताते रहते हैं जो सामान्य लोगों के लिए काफी लाभदायक हो सकती हैं। इसलिए अपने जीवन की अधिकतर समस्याओं का हल जानने के लिए आप को सदगुरु जैसे अध्यात्मिक गुरुओं को सुनना शुरू कर देना चाहिए।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


