Ad image
सीकर का मौसम

Dangal Girl Suhani Death Reason: ‘दंगल गर्ल’ ही नहीं, इन कलाकारों ने भी छोटी उम्र में गंवाई थी जान, सुहानी भटनागर के साथ हुआ था ऐसा?

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Grecy Saini
Written by: Grecy Saini - RJ, Sub Editor

Dangal Girl Suhani Death Reason: ‘दंगल गर्ल’ सुहानी भटनागर की मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। उनके महज 19 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना हर किसी को रुदन कर गया। आमिर खान की दंगल फिल्म में सुहानी भटनागर ने बबीता फोगाट के बचपन का रोल अदा कर सबके दिलों में अलग पहचान बनाई थी। लेकिन, अब वह हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि सुहानी भटनागर अकेली ऐसी कलाकार नहीं है, जो छोटी उम्र में काल में समा गई।

सुहानी भटनागर के साथ क्या हुआ था? (Suhani Bhatnagar Disease)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुहानी को डर्माटोमायोसिटिस नाम की एक रेयर बीमारी थी, जिसके इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी दवाइयों के रिएक्शन से होती है। जिस वजह से शरीर में पानी भर जाता है। सुहानी का इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका। लेकिन, ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब इस बीमारी की वजह से किसी सेलिब्रिटी की जान गई है। ऐसा पहले भी हुआ है।

यह भी जरूर पढ़ें...

इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज ने छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती की भी लिपोसक्शन के दौरान कम उम्र में जान चली गई थी। वहीं, कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपनी फिटनेस के लिए अलग पहचान रखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की भी हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई।

वो सितारें, जिनकी मृत्यु छोटी उम्र मे हो गई

मधुबाला

अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वालीं मधुबाला का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। मधुबाला अपने करियर के पीक पर थीं, जब 1969 को उनकी तबीयत खराब रहने लगी थीं। इसी साल उन्हें पीलिया हो गया। जब उनके खून की जांच करवाई गई तो पता चला उन्हें हीमेटूरिया (पेशाब में खून आना) है। उनका इलाज चल ही रहा था कि 22 फरवरी 1969 को देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद 23 फरवरी 1969 को सुबह 9ः30 बजे मधुबाला ने दम तोड़ दिया।

चेतना राज

कन्नड़ की पॉपुलर एक्ट्रेस चेतना का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया था। दरअसल साल 2022 में चेतना राज ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के दौरान आई कॉम्प्लिकेशन के चलते उनके लंग्स में फ्लूइड भरने लगा था। डॉक्टर्स की लापरवाही से सर्जरी के दौरान ही 17 मई 2022 को चेतना का निधन हो गया।

सिंगर केके

सिंगर केके के गाने पूरी दुनिया मे पसंद किए जाते हैं और इनके फैन्स आज भी इन्हें बड़ी शिद्दत से याद करते हैं। मशहूर सिंगर के.के. को 31 मई 2022 को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया था। दरअसल, के.के. कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद होटल आते हुए उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। होटल पहुंचते ही वो बेहोश हो गए थे। उनकी टीम उन्हें तुरंत कलकत्ता रिसर्च इंस्टीट्यूट ले गई, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। रात 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अटॉप्सी रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थी।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Grecy Saini
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]