Ad image
सीकर का मौसम

Shami Wooden deepak – अगर शमी की लकड़ी का दीप जलाया जाए तो इससे क्या होगा?

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Shami Wooden deepak – वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जिन्हें शुभ माना जाता है और कुछ ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जिन्हें अशुभ भी कहा गया है। शुभ पेड़ पौधों को आप अपने घर के अंदर या बाहर लगा सकते हैं। इन्हीं शुभ पेड़ पौधों में एक शमी का पौधा भी होता है जिसे घर में लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस पौधे की पूजा करनी चाहिए और इससे आप को काफी लाभ मिल सकता है। इसकी लकड़ी का दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

Braham mahurat- में कभी भी न करें यह काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

क्यों जलाना चाहिए शमी की लकड़ी का दीपक? (Shami Wooden deepak)

ऐसा माना जाता है की शमी के पौधे में शनि देव का वास होता है। अगर आप इस पौधे की पूजा करते हैं तो शनि देव बेहद ही खुश होते हैं। अगर आप इस पौधे की सूखी हुई लकड़ी से दिया जलाते हैं तो शनि देव आपसे प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बरसाने लगते हैं।
अगर आप की कुंडली में शनि दोष भी है तो भी उसे शमी की लकड़ी का दिया जलाने से खत्म किया जा सकता है। अगर आप की राशि में शनि भारी है तो खास कर शनिवार के दिन आप को शमी की लकड़ी का दिया जलाना चाहिए। शनि साढ़े साती और शनि ढैया में भी इस पौधे की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से काफी शुभ माना जाता है और आप का भार कम होता है। ऐसा करने से दुष्प्रभाव कम होने लगते हैं और आपके और परिवार में अच्छे संकेत दिखना शुरू होने लगते हैं।
वैसे तो इस पौधे की लकड़ी से दिया हर दिन जलाया जा सकता है लेकिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और भार कम करने के लिए आप इसे मंगलवार के दिन जरूर जलाए। ऐसा करना ज्यादा असरकार सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभाव कम होने लगते हैं और आप के घर में सुख समृद्धि वापिस लौटने लगती है।

यह भी जरूर पढ़ें...

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]