Lal Kitab-हिन्दू धर्म में एक ऐसी किताब है जिसमें आप की सारी समस्याओं को लेकर उपाय दिए गए हैं। इस किताब का नाम लाल किताब है। अगर आप आर्थिक रूप से तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर अगर आप को लग रहा है की आप को नजर दोष हो गया है तो इस किताब में लिखे उपायों को जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है की इसमें कुछ साधारण और आसान उपाय दिए होते हैं जिन्हें करने से आप को सच में काफी आराम मिलता है। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
Camphor Upay : जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए करें कपूर के यह उपाय
लाल किताब के उपाय (Lal Kitab)
-अगर आप का करियर अच्छा नहीं चल रहा है और आप को आगे बढ़ने में या फिर तरक्की करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप को इस स्थिति में कुत्ते को खाना खिलाना चाहिए। रोजाना ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।
-आप को घर के मुख्य द्वार पर एक शीशा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप के घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
-अगर आप अपने पर्स या फिर तिजोरी में चांदी का सिक्का रखते हैं तो आप को धन की कमी नहीं होती है। अगर आप के जीवन में फिलहाल धन की कमी चल रही है तो इस उपाय को करने से इस स्थिति से मुक्ति मिल सकती है।
-लाल किताब के अनुसार आप को घर में एक गाय पालनी चाहिए और रोजाना उसकी सेवा करनी चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ होता है।
-अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं तो आप को एक काले कपड़े में नारियल बांध लेना चाहिए और उसके घर के मुख्य द्वार पर टांग देना चाहिए। नारियल के -अलावा इस कपड़े में आप कौड़ी को भी बांध सकते हैं। ऐसा करने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
-अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इससे बचने के लिए एक सूखा नारियल लें और उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा हर शनिवार के दिन करें।
–शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। अगर आप 21 शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करते हैं और बाद में 5 कन्याओं में प्रसाद बांट कर उस प्रसाद को खुद खा लेते हैं तो मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






