Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Salman Khan Throwback: ऐसा क्या हुआ जो सलीम खान ने जड़ दिया था सलमान खान को थप्पड़? किस बात पर हुई थी बहस?

Grecy Saini
Written by: Grecy Saini - RJ, Sub Editor
3 Min Read

Salman Khan Throwback: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan Controversy) कंट्रोवर्सी में रहने वाले स्टार हैं। हाल ही में सलमान ख़ान को अंबानी फैमिली में अनंत अंबानी की शादी में स्पॉट किया गया था। सलमान खान अभी जल्द ही करण जौहर के साथ ‘द बुल’ (The Bull Salman) में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ करण जौहर और सलमान ख़ान पूरे 25 साल बाद एक साथ काम करते हुए दिखेंगे।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में सलमान खान को लेकर अरबाज़ खान ने कुछ बचपन के क़िस्से शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि सलमान ख़ान बचपन से ही बहुत शरारती रहे हैं और हमेशा पिता सलीम के द्वारा सलमान ख़ान को बहुत पीटा जाता था।

अरबाज खान ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि पिताजी सलमान को सर्कस में शो दिखाने ले गए थे। जब सलमान वापस आ रहे थे, तब उनकी नजर एक बिल्डिंग पर पड़ी, जहां बहुत सारी रॉड रखी हुई थीं। सलमान चुपचाप वहां गया और कुछ स्टंट करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वो गिर गया और उसका हाथ टूट गया था। वापस घर आने पर सलमान ने हमें अपना हाथ दिखाया और कहा- ये देखो मेरे साथ क्या हो गया। उसने सोचा कि उसे सहानुभूति मिलेगी, लेकिन उसको दो थप्पड़ मिले। पिताजी ने तमाचा मार कर कहा- ये सब करने की क्या जरूरत थी? क्या तुम पागल हो? इसे डॉक्टर के पास लेकर जाओ।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

साथ ही अरबाज ने कहा सलमान खान अपने पिता लेखक सलीम खान से अक्सर उलझ जाया करते थे। सलमान खान टीनएज के समय बदमाश बन गए थे। उनके अंदर ‘कुछ भी असंभव नहीं’ वाली सोच थी। सलमान की यही सोच पिता सलीम खान के लिए चिंता का विषय बन गई थी, सलमान बड़ा था। वो बहुत शरारती भी था। पिताजी उस पर अक्सर चिल्लाते थे। सलमान पिताजी से हल्की-फुल्की मार भी खा लिया करता था। हालांकि मैं और सोहेल बच जाते थे, लेकिन सलमान थोड़ा बदमाश था।

अरबाज ने बताया कि सलमान हमेशा से ही अपनी बातों को लेकर डिटरमाइंड रहा है। सलमान बहुत ही फोकस्ड किस्म के इंसान हैं। वो एक बार जो ठान लेते हैं, उसे हासिल करके ही मानते हैं। चाहे फिर स्केटिंग सीखना हो, साइकिल चलाना हो, जिम्नास्टिक हो या क्रिकेट। सलमान हर क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा- बड़े होते हुए हर कोई सलमान को लेकर चिंतित रहता था। लेकिन किस्मत देखिए, वह 24 या 25 साल की उम्र में स्टार बन गया था।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link