Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Explainer Katchatheevu Island: कच्चातिवु आईलैंड कहां है? लोकसभा चुनाव से पहले क्यों उठा कच्चातिवु आइलैंड का मुद्दा?

Explainer Katchatheevu Island: भारतीय संविधान के अनुसार भारत विनाशी राज्यों का अविनाशी संघ है। भारत के किसी हिस्से को किसी अन्य देश को देने के लिए संविधान संशोधन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह संविधान संशोधन संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत होता है। कच्चातिवु आइलैंड भारत के तमिलनाडु राज्य व श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरू के उत्तर में स्थित है। यह रामेश्वरम से 30 किलोमीटर दूरी पर है। Explainer where is Katchatheevu Island issue explain in hindi history of Katchatheevu Island link with India

Gullak Sharma
Written by: Gullak Sharma - Sub Editor
4 Min Read

Explainer Katchatheevu Island: हाल ही में कच्चातिवु आइलैंड (Katchatheevu Island Issue) का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। भाजपा (BJP) द्वारा प्रत्येक चुनावी रैली में इस मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) को घेरा जा रहा है। यह आईलैंड का मुद्दा तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु राज्य के बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आईलैंड से जुड़ी जानकारी दी। उनके अनुसार उन्होंने आईलैंड के संदर्भ में RTI लगाई थी, जिसमें इंदिरा गांधी द्वारा आईलैंड को श्रीलंका को दिए जाने का विवरण बताया गया। इसके बाद से विभिन्न मीडिया हाउस द्वारा इस मुद्दे को हाईलाइट किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इसे नेशनल मुद्दा बना दिया। आईए जानते हैं यह कच्चातिवु आईलैंड कहां है? इसका इतिहास तथा विवाद का कारण क्या है?

Advertisement

कच्चातिवु आइलैंड कहां है? (Where is Katchatheevu Island?)

कच्चातिवु आइलैंड भारत के तमिलनाडु राज्य व श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरू के उत्तर में स्थित है। यह रामेश्वरम से 30 किलोमीटर दूरी पर है।

Election Knowledge: वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? चुनाव आयोग घर बैठे देता है ये सुविधा

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

कच्चातिवु आइलैंड का इतिहास क्या है? (history of Katchatheevu Island)

औपनिवेशिक काल में अंग्रेजों द्वारा कच्चातिवु आइलैंड को श्रीलंका का हिस्सा माना था। इस आईलैंड पर भारतीय राजा रामनद की जमींदारी थी। सन् 1875 से 1948 तक जमींदारी अधिकार के तहत राजा द्वारा राजस्व प्राप्त किया जाता रहा। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आजादी के बाद यह स्थान विवादित रहा, परंतु भारत का इस पर अधिकार बना रहा। विवादित स्थान होने के कारण अंतरराष्ट्रीय संबंध खराब न हो इसके लिए 1961 में एक एग्रीमेंट हुआ। जिसके तहत 1974 में इंदिरा गांधी द्वारा आईलैंड को श्रीलंका को सौंप दिया। तात्कालिक तमिलनाडु मुख्यमंत्री करुणानिधि व भारतीय मछुआरों ने इसका कड़ा विरोध किया। क्योंकि भारतीय मछुआरों, विशेषकर तमिलनाडु के मछुआरों पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा।

कच्चातिवु आइलैंड से जुड़ा विवाद क्या है? (Katchatheevu Island Issue Kya hai)

भारतीय संविधान के अनुसार भारत विनाशी राज्यों का अविनाशी संघ है। भारत के किसी हिस्से को किसी अन्य देश को देने के लिए संविधान संशोधन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह संविधान संशोधन संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत होता है। जिस प्रकार 2015 में बांग्लादेश के संदर्भ में 100वा संविधान संशोधन किया गया। परंतु कच्चातिवु आइलैंड के संदर्भ में किसी प्रकार का संविधान संशोधन नहीं किया गया। जबकि प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के आदेश मात्र से ही इसे श्रीलंका को सौंप दिया गया। इस कारण से इसे असंवैधानिक तथा कानूनी रूप से गलत बताया गया।

Advertisement

प्रारंभ में दोनों देशों के मध्य अंतरराष्ट्रीय संबंध सकारात्मक थे, परंतु कालांतर में सरकारें बदली जिससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में परिवर्तन आया जिसने भारतीय मछुआरों का आइलैंड पर आना प्रतिबंधित किया। लगातार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़कर बंदी बना दिया गया। जिसके चलते मछुआरों ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए फैसले का विरोध किया।

How to Vote, First Time Voter: मतदान केंद्र पर वोट कैसे दें? जानिये वोट डालने की A To Z प्रक्रिया आसान भाषा में

Advertisement

कच्चातिवु आइलैंड का महत्व क्या है? (Importance of Katchatheevu Island)

कच्चातिवु आइलैंड हिंद महासागर में चारों तरफ पानी से घिरा आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यह मछली उत्पादन के लिए अनुकूल स्थान है। भारतीय मछुआरों के लिए यह आईलैंड मछली पकड़ने, जाल सुखाने तथा आराम करने के उद्देश्य से भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। औपनिवेशिक काल में यहां एक चर्च बना है, जिसका भारतीयों के लिए धार्मिक महत्व है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Sub Editor
गुल्लक शर्मा शेखावाटी यूनिवर्सिटी से BSc में ग्रेजुएट किया हैं और वर्तमान में Civil Service की तैयारी कर रही हैं। उनको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में साक्षात्कार देने का अनुभव प्राप्त हैं। Civil Service की तैयारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पॉलिटी, करंट में चर्चित मुद्दों के कॉन्सेप्ट का गहराई से अध्ययन किया है। गुल्लक शर्मा को सरकारी योजनाएं, पाॅलिटी, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव हैं। वर्तमान में 89.6 एफएम सीकर में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पॉलिटिकल न्यूज का जिम्मा संभाल रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link