Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Maidaan OTT: बोनी कपूर ने सलमान खान और अर्जुन कपूर को लेकर किए ऐसे खुलासे, जानिये रिश्तों पर क्या बोले?

Grecy Saini
Written by: Grecy Saini - RJ, Sub Editor
3 Min Read

Maidaan OTT:  जल्द ही बोनी कपूर की अपकमिंग मूवी मैदान सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। मैदान की कहानी 1950 से लेकर 1963 तक इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है। मूवी मे दिखाया गया है कि कैसे रहीम ने अपनी पूरी लाइफ देश को फुटबॉल के जरिए पहचान दिलाने में लगा दी थी।

Advertisement

इस फिल्म पर बात करते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा था, ‘मैं हैरान था कि सैय्यद अब्दुल रहीम के अचीवमेंट्स के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं थी। वो एक अनसंग हीरो हैं जिनका सम्मान होना चाहिए। उनकी टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बैनर्जी, बालाराम और अरुण घोष जैसे हीरोज भी थे। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म यंगस्टर्स को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी

बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान और अपने बेटे के रिश्तों पर खुलकर बात की बोनी कपूर ने तो अर्जुन कपूर की सफलता का श्रेय तक सलमान ख़ान को दिया।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

बोनी ने कहा- मैं मोना (बोनी की पहली पत्नी और अर्जुन की मां) से अलग हो चुका था और मुझे कोई आइडिया नहीं था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहता था। वो सलमान ही थे जिन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि अर्जुन एक दिन एक्टर बनेगा। सलमान ने ही उन्हें गाइड किया। यह श्योर किया कि अर्जुन अपना वेट लूज करें क्योंकि उस वक्त तक वो बहुत ही हेल्दी था।

साथ ही बोनी ने कहा- अर्जुन के मामले में सलमान को ही क्रेडिट देना चाहूंगा। कोई कुछ भी कहे या भले ही आज दोनों के बीच अच्छे टर्म्स ना हों, मेरा मतलब उनका बॉन्ड उतना बेहतर ना हो, पर सलमान ने हमेशा अपना बेस्ट दिया। अर्जुन की ग्रोथ में सलमान का बहुत बड़ा हाथ है। चाहे उसके लुक्स की बात हो या एक्टिंग की। सलमान ने हमेशा मेरे बेटे की मदद की है।’

Advertisement

मीडिया के द्वारा जब बोनी से पूछा गया कि क्या बेटे की वजह से उनके और सलमान रिश्तों में कोई बदलाव आया है? इस पर बोनी ने कहा, ‘इससे हमारे रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं आज भी उनसे प्यार करता हूं। मुझे आज भी लगता है कि उनके जैसे कम ही लोग हैं। वो बहुत ही बड़े दिलवाले इंसान हैं और मुझे बहुत रिस्पेक्ट देते हैं।’

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link