Republic Day 2025: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? जानिये इसका अर्थ और तथ्य

Republic Day 2025, Meaning of Gantantra in Hindi, गणतंत्र दो शब्दों से बनकर बना है। पहल गण यानी देश की जनता, दूसरा तंत्र यानी प्रणाली या शासक। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है जनता का तंत्र। एक ऐसा देश जिसमें शासन प्रणाली देश की जनता द्वारा चुनी जाती है।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

Republic Day 2025: आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा  है। 26 जनवरी  को भारत के कण-कण में देश प्रेम की झलक देखने को मिलती है। इस दौरान गांव-गांव, शहर-शहर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और चहुंओर वंदे मातरम्, मां तुझे सलाम, भारत माता की जय जैसे गीतों और नारों से आसमां गुंजायमान रहता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं 26 जनवरी क्यों मनाई जाती है? या फिर 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का अर्थ क्या होता है। इस आर्टिकल में हम आपको 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने से संबंधित रोचक बातें बता रहे हैं।

- Advertisement -

संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू किया गया? (Republic Day 2025 Knowledge in Hindi)

आपको बता दें ​कि संविधान सभा ने देश की आजादी के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। इसके बाद सरकार की लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था और इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का मुख्य कारण यह भी है कि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

गणतंत्र का अर्थ? (Gantantra Meaning in Hindi)

गणतंत्र दो शब्दों से बनकर बना है। पहल गण यानी देश की जनता, दूसरा तंत्र यानी प्रणाली या शासक। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है जनता का तंत्र। एक ऐसा देश जिसमें शासन प्रणाली देश की जनता द्वारा चुनी जाती है। भारत एक गणतंत्र देश है, जहां वास्तव में जनता के बहुमत के आधार पर शासक का चयन होता है। ऐसे देश में नागरिकों द्वारा चुने गए शासक सत्ता पर राज करते हैं और उनके द्वारा कानून बनाए जाते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link