Ad image
सीकर का मौसम

Tips To Use AC: रात भर AC यूज करने वाले जान लें ये जरूरी टिप्स, सेहत और पैसा दोनों बचेगा

- Advertisement -
सीकर का मौसम

Tips To Use AC: गर्मी से राहत देने के लिए एसी का यूज कर रहे है लोग ये बात जान लें। कई लोगों को रात भर एसी चलाकर सोने की आदत है। ऐसे में रात भर एसी चलाने से ना केवल बिजली बिल बढ़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

FM Sikar
Written by: FM Sikar

Tips To Use AC: गर्मी से राहत देने के लिए एसी का यूज कर रहे है लोग ये बात जान लें। कई लोगों को रात भर एसी चलाकर सोने की आदत है। ऐसे में रात भर एसी चलाने से ना केवल बिजली बिल बढ़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार एसी के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। ऐसे में आपको एसी चलाने के लिए कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। इससे आपको फायदा ही फायदा है।

एसी को सही तरीके से यूज करने के टिप्स (Tips To Use AC)

रातभर एसी चलाने से बचें

रातभर लगातार एसी के चलने से बहुत सारी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे, इससे आपके शरीर में एलर्जी, थकान और सुबह हल्का बुखार जैसा महसूस हो सकता है। क्योंकि, शरीर का हर वक्त अत्यन्त ठंडे में रहना सही नहीं होता है। साथ ही एसी लगातार चलने से गर्म हो सकता है। ऐसे में एसी के बिगड़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए उसे एक समय के बाद बंद भी कर दें या टाइमर सेट करके सो जाएं।

एसी का टेंपरेचर रखें संतुलित

संतुलन हर चीज में मायने रखता है। इसलिए आपको एसी का टेंपरेचर सोच-समझकर सेट करना चाहिए। कई लोग 16 डिग्री तक रखते हैं। इसी तापमान पर वो रात भर चलाते हैं। लेकिन ये शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आदर्श तापमान 22-24 डिग्री तक रखें। ये सही माना जाता है। इससे एसी पर लोड कम होगा, बिजली बिल कम आएगी और शरीर को भी नुकसान से बचाव कर पाएंगे।

यह भी जरूर पढ़ें...

एसी की नियमित जांच और साफ-सफाई

अगर आप एसी को नियमित रूप से चलाते हैं। आप अधिक से अधिक एसी का यूज कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई रखें। साथ ही उसके संकेतों को देखते रहें। अगर किसी तरह की गड़बड़ी दिखती है तो उसको तुरंत ठीक करवाएं। ये आपकी सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

(डिस्क्लेमर- एसी यूज करने की ये जानकारी सिर्फ आपके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिहाज से दी गई है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ये लेख लिखा गया है।)

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: contact@fmsikar.in