Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Event : भगवान राम को समर्पित मंत्र

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Event-अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह की पूरी तैयारीयां हो चुकी हैं I भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम कर्तव्य, करुणा भाव और मर्यादा के प्रतीक के रूप में अपने भक्तों के दिलों में राज करते हैं I आज पूरा देश मंगल गीतो के साथ उनके स्वागत में पलके बिछाए हुए है I उनके नाम के जप से भक्तों का उद्धार होता है I श्री राम शरणम मम मंत्र का जाप करके भक्त अपने आप को भगवान राम को समर्पित करता है और कहता है कि ‘ मैं भगवान राम की शरण लेता हूं ‘ I इस प्रकार वह भगवान के निमित्त होकर इस संसार में रहता है I नीचे बताये गए शक्तिशाली मंत्र नियमित रूप से जपने से मनुष्य का जीवन सकारात्मक और आध्यात्मिक बनता है I

Advertisement

नाम मंत्र – राम राम

राम नाम का मंत्र सबसे शक्तिशाली मंत्र है I ऐसा माना जाता है कि ‘राम’ नाम के उच्चारण मात्र से ही मनुष्य भवसागर पार हो जाता है I इस मंत्र का आस्था और भक्ति पूर्वक जाप करने से मन की शुद्धि होती है और आत्मा को शक्ति मिलती है व जीवन में शांति और सद्भाव की भावना पैदा होती है I

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

बीज मन्त्र – ॐ रां रामाय नमः

ओम की ध्वनि से शुरू होने वाला बीज मंत्र, प्रभु राम से जुड़ी सकारात्मक और दिव्य ऊर्जाओं से जोड़ता है I ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने से मन शांत रहता है और आंतरिक ऊर्जा और क्षमताओं में वृद्धि होती है I भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं I

Advertisement

विष्णु मंत्र – ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः

भगवान विष्णु के अवतार प्रभु राम का यह मंत्र, विष्णु मंत्र के नाम से जाना जाता है I ऐसा माना जाता है कि जो भक्त पूर्ण समर्पण और विश्वास के साथ सच्चाई से इस मंत्र का जाप करते हैं उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है I उनके सभी कारज भगवान विष्णु पूरे करते हैं I

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link