Bastian Restaurant: बॉलीवुड की फिट और हिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मी दुनिया के साथ साथ बिजनेस की पिच पर भी चौके छक्के जड़ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई के सबसे महंगे रेस्टोरेंट्स में शुमार बास्टियन से होने वाली करोड़ों की कमाई आखिर जाती कहां है? हाल ही में उनके पति और मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। राज कुंद्रा के मुताबिक बास्टियन से होने वाला मुनाफा न तो शिल्पा शेट्टी की जेब में जाता है और न ही राज खुद उसे खर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि ताज्जुब की बात यह है कि ये दोनों ही इस सफल बिजनेस से कोई सैलरी नहीं लेते और न ही डिविडेंड के रूप में पैसे निकालते हैं। दरअसल इस रेस्टोरेंट से जो भी मोटी रकम आती है उसे वापस बिजनेस को बढ़ाने नए आउटलेट्स खोलने और सुविधाओं को और भी शानदार बनाने के लिए निवेश कर दिया जाता है। इसी स्मार्ट निवेश नीति की वजह से आज यह ब्रांड तेजी से पैर पसार रहा है।
क्या वास्तु के दम पर खड़ा हुआ इतना बड़ा साम्राज्य?
शिल्पा शेट्टी और उनके पार्टनर रंजीत बिंद्रा के लिए सफलता का रास्ता सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि सितारों की चाल से भी जुड़ा है। राज कुंद्रा ने एक दिलचस्प बात शेयर करते हुए बताया कि नए आउटलेट खोलने से पहले वे वास्तु का खास ख्याल रखते हैं। किसी भी नई जगह को फाइनल करने से पहले एक तय वास्तु विशेषज्ञ और पंडित पूरे लोकेशन की बारीकी से जांच करते हैं। जब वहां की ऊर्जा और वास्तु अनुकूल पाए जाते हैं तभी बास्टियन का नया दरवाजा ग्राहकों के लिए खुलता है। ज्योतिष विशेषज्ञ जया मदान ने तो पहले आउटलेट को देखते ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि यह ब्रांड एक दिन बड़ी ऊंचाई छुएगा। शिल्पा शेट्टी साल 2019 में बास्टियन हॉस्पिटैलिटी के साथ पार्टनर के तौर पर जुड़ी थीं और को फाउंडर रंजीत बिंद्रा उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं क्योंकि उनके आने के बाद ब्रांड की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है।
एक रात में करोड़ों की कमाई के पीछे का सच क्या है?
सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में कुछ समय पहले लेखिका शोभा डे का एक दावा खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि बास्टियन रेस्टोरेंट महज एक रात में 2 से 3 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर लेता है। जब यह खबर आग की तरह फैली तो खुद शिल्पा शेट्टी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। शिल्पा ने बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा था कि काश यह सच होता! उन्होंने साफ किया कि फिलहाल यह आंकड़े हकीकत से परे हैं लेकिन उन्हें खुशी होगी अगर भविष्य में कभी ऐसा दिन आए। हालांकि शिल्पा ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था पर बास्टियन की लोकप्रियता आज ऐसी है कि मुंबई से शुरू हुआ यह सफर अब बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों तक पहुंच चुका है। फिटनेस क्वीन से बिजनेस टायकून बनी शिल्पा फिलहाल अपने इस लग्जरी रेस्टोरेंट ब्रांड को ग्लोबल पहचान दिलाने में जुटी हुई हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


