Bigg Boss 20: अपनी हरकतों से छठे सीजन में कोहराम मचाने वाले फैशन डिजाइनर इमाम सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार वजह कोई टास्क नहीं बल्कि सलमान खान की एक टिप्पणी है। 3 अक्टूबर के वीकेंड के वार एपिसोड में जब भाईजान कंटेस्टेंट काजी तौकीर की क्लास लगा रहे थे, तब उन्होंने तुलना के लिए इमाम सिद्दीकी का नाम ले लिया। सलमान का यह अंदाज और पुराने जख्मों को कुरेदना इमाम को बिल्कुल रास नहीं आया है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है और सलमान खान से सफाई मांगी है। इमाम का कहना है कि जब वह इस शो का हिस्सा ही नहीं हैं, तो उनका नाम किसी नकारात्मक उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है।
क्यों भड़के इमाम और क्या है उनकी मांग?
इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को बड़े भाई की तरह संबोधित करते हुए अपनी बात रखी है लेकिन उनके तेवर काफी कड़े हैं। इमाम ने साफ कहा कि 3 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में उनका नाम जिस अपमानजनक तरीके से लिया गया, वह तथ्यों के आधार पर गलत है। उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनके व्यवहार को कभी भी किसी को परेशान करने वाला नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि बिग बॉस 6 में उनकी पूरी यात्रा सिर्फ मनोरंजन और टास्क पर आधारित थी। इमाम को इस बात की चिंता सता रही है कि करोड़ों दर्शकों के सामने उनकी छवि खराब की जा रही है, जिसका सीधा असर उनके परिवार के सम्मान पर पड़ सकता है।
क्या पुराना विवाद बना नई नाराजगी की वजह?
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान और इमाम सिद्दीकी के बीच तनाव देखने को मिला हो। बिग बॉस के छठे सीजन में इमाम ने सलमान खान को ‘टाइम आउट’ बोलकर बीच में ही टोक दिया था, जिसके बाद भाईजान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। अब सालों बाद जब सलमान ने काजी तौकीर के व्यवहार की तुलना इमाम से की, तो पुराने विवाद की यादें ताजा हो गई हैं। इमाम ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने हमेशा अपनी जर्नी गरिमा के साथ पूरी की है और वह सलमान खान का सम्मान करते हैं, लेकिन बिना वजह उनका नाम निगेटिव संदर्भ में घसीटना उन्हें स्वीकार्य नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या सलमान खान आने वाले एपिसोड में इस खुले पत्र पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या इमाम की यह नाराजगी ठंडे बस्ते में चली जाएगी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


