साल 2024 में भी Shahrukh Khan बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, जानें कैसी होगी शाहरुख की अपकमिंग मूवी?: Upcoming Movies

शाहरुख खान वर्ष 2024 में भी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में शाहरुख अपने फैंस को एक्शन का डोज दे सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म विशाल भारद्वाज के साथ साइन कर सकते हैं।

Grecy Saini
Written by:
Grecy Saini - RJ, Sub Editor
2 Min Read

Bollywood Shahrukh Khan Movies in 2024: साल 2023 में पठान, जवान और डंकी में धमाल मचाने वाले शाहरुख खान वर्ष 2024 में भी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2024 में भी शाहरुख के फैंस को अपने किंग खान का एक्शन, थ्रिलर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से हाथ मिला सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह तय है कि दोनों की जुगलबंदी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने को तैयार है।

- Advertisement -

बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ ने भी छप्पर फाड़ कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने ये साबित कर दिया कि साल 2023 शाहरुख के नाम रहा। दोनों ही फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ के अधिक की कमाई की थी। इसके बाद किंग खान ने साल के अंत को भी अपनी फिल्म ‘डंकी’ से मनोरंजन से भरपूर रखा और फैंस के लिए साल को यादगार बना दिया।

साल 2024 में शाहरुख की अपकमिंग फिल्म (Shahrukh Khan upcoming movie in 2024)

- Advertisement -

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में शाहरुख अपने फैंस को एक्शन का डोज दे सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म विशाल भारद्वाज के साथ साइन कर सकते हैं। ये फिल्म टिपिकल विशाल भारद्वाज की स्टाइल में होगी, जिसमें भरपूर रोमांच और अलग-अलग किस्म के शेड्स देखने को मिलेंगे। विशाल भारद्वाज हमेशा से ही शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कई बार कहा भी है कि उनकी पहली पसंद हमेशा शाहरुख रहे हैं। जैसा कि हर फिल्म में शाहरुख अलग अंदाज में नजर आते हैं तो फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि आने वाली मूवी में भी शाहरुख अपना जादू दिखाएंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Grecy Saini
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
News in Image Share Link