Govinda Thailand Dance Video: थाईलैंड के एक नाइट क्लब के स्टेज पर जब बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ अपने ही सुपरहिट गानों पर थिरकते नजर आए, तो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। गोविंदा का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह बैकग्राउंड डांसर्स के साथ ‘यूपी वाला ठुमका’ जैसे गानों पर परफॉर्म कर रहे हैं। सफेद शर्ट, काले पैंट और सफेद ब्लेजर में सजे गोविंदा का यह अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं उनके चाहने वाले इस बात को लेकर काफी परेशान और हैरान हैं। फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतने बड़े सुपरस्टार को किसी क्लब में जाकर डांस करने की क्या जरूरत पड़ गई। लोग इसे उनकी ‘मजबूरी’ से जोड़कर देख रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
क्या ढलान पर है सुपरस्टार का करियर?
सोशल मीडिया पर गोविंदा के इस वीडियो ने मनोरंजन जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सीधे तौर पर पूछा कि सर आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो आपको इस तरह के छोटे मंच पर आना पड़ा। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा कि इस दिग्गज कलाकार को इस हाल में देखकर बुरा लग रहा है, वहीं कुछ का कहना है कि वक्त इंसान से क्या कुछ नहीं करवाता। इन दिनों गोविंदा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रही अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में क्लब डांस का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके करियर और निजी हालातों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
फैंस के समर्थन ने जीता सबका दिल
भले ही एक पक्ष गोविंदा की इस परफॉर्मेंस से दुखी है, लेकिन उनके सच्चे फैंस आज भी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। इंटरनेट पर एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो गोविंदा की मेहनत और जज्बे को सलाम कर रहा है। समर्थकों का कहना है कि पैसा कमाना या काम करना कभी भी गलत नहीं होता और गोविंदा आज भी अपने दम पर मेहनत कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है। फैंस लिख रहे हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन डांसर थे और हमेशा रहेंगे। लोगों का मानना है कि चाहे परिवार ने उनका साथ दिया हो या नहीं, गोविंदा आज भी मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया का सामना कर रहे हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


