Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर समारोह के बीच तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान भारत में ₹100 करोड़ क्लब के करीब पहुंचने को है। हनुमान फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही दर्शकों की पसंद बनी हुई है। हनुमान मूवी की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि, फिल्म के मेकर्स ने प्रत्येक टिकट पर 5 रुपये दान देने का वादा किया है। वहीं, मेकर्स ने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को 14 लाख रुपये का दान दिया है।
डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने बताया कि हम सब तेलुगु लोग भगवान के प्रति काफी समर्पित होते हैं और ईश्वर में आस्था रखते हैं। इसलिए जब हमारे प्रोड्यूसर ने राम मंदिर के निर्माण के बारे में सुना तो उन्होंने प्रत्येक टिकट की बिक्री पर 5 रुपए दान देने के वादा किया। ‘हनुमान’ फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने कहा, मैं बस देखना चाहता था कि ‘हनुमान’ फिल्म को ऑडियंस का रिस्पॉन्स कैसा मिलता है। अब जब लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं, तो मैं ‘जय हनुमान’ पर काम करना शुरू करूंगा।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





