Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

IIFA Awards 2024 Full List: बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड किसे मिला, देखिए पूरी लिस्ट

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
FM Sikar
Written by: FM Sikar
3 Min Read

IIFA Awards 2024 Full List: संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी (ABU Dhabi) में शुक्रवार को आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस आईफा उत्सवम 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के एक्टर्स-एक्ट्रेस, फिल्म निर्माता-निर्देशक से लेकर तमाम हस्तियां एक साथ नजर आई। आईफा उत्सवम 2024 के जरिए साउथ फिल्म उद्योग- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के सिनेमा जगत में योगदान के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इस वजह से दक्षिण के कलाकारों को भी दुनियाभर में पहचान मिल पाए।

शाहरूख खान, विक्की कौशल और करण जौहर का जलवा

IIFA Utsavam 2024 Winner List: शुक्रवार की रात आईफा के खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के शाहरूख खान, विक्की कौशल और करण जौहर का जलवा दिखा। किंग खान, विक्की कौशल और करण जौहर ने आईफा उत्सवम की मेजबानी करते हुए इसमें चार चांद लगाने का काम किया।

Advertisements

यह भी जरूर पढ़ें...

तीन दिन तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम के बाद IIFA Utsavam 2024 की पूरी विनर लिस्ट अब आ चुकी है।

IIFA Utsavam 2024 की पूरी विनर लिस्ट | IIFA Utsavam 2024 Winner List In Hindi

बेस्ट फिल्म (तमिल): जेलर- साउथ के दमदार एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी कमाल दिखाया था और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

Advertisements
  • बेस्ट एक्टर (तेलुगु): नानी (दसरा)
  • बेस्ट एक्टर (तमिल): विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल): ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट डायरेक्टर (तमिल): मणिरत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (तमिल): एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट्स इन इंडियन सिनेमा: चिरंजीवी
  • भारतीय सिनेमा शानदार योगदान: प्रियदर्शन
  • वुमन ऑफ द ईयर इन इंडियन सिनेमा: सामंथा रुथ प्रभु
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल (तमिल): एसजे सूर्या (मार्क एंटनी)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल (तेलुगु): शाइन टॉम चाको (दसरा)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल (मलयालम): अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड)
  • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (पुरुष – तमिल): जयराम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (महिला – तमिल): सहस्र श्री (चिथा)
  • गोल्डन लिगेसी अवार्ड: नंदमुरी बालकृष्ण
  • आउस्टैंडिंग एक्सीलेंस इन कन्नड़ सिनेमा: ऋषभ शेट्टी
  • बेस्ट डेब्यू (महिला – कन्नड़): आराधना राम (काटेरा)

IIFA Utsavam 2024 Video Watch Here

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
हमें फॉलो करें
Share This Article

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link