Lock Upp 2: कंट्रोवर्सी और ड्रामे के लिए मशहूर रियलिटी शो के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे ने खुलेआम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की इमेज और उनकी वर्जिनिटी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। जेल के एक कोने में बैठकर शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने मिलकर शिवांगी की मासूमियत का मजाक उड़ाया। इस दौरान शिल्पा ने शिवांगी के बोलने के अंदाज की नकल उतारते हुए व्यंग्य कसा कि उनके पास शो में बताने के लिए कोई सीक्रेट नहीं है क्योंकि वह बहुत ज्यादा इनोसेंट हैं। शिल्पा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने शिवांगी के नाम पर तंज मारते हुए कहा कि वह अभी भी वर्जिन हैं और शादी के बाद ही इन सब चीजों के बारे में सोचेंगी। इस भद्दे मजाक को देखकर पास बैठी श्रेया कालरा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने भी इस मिमिक्री में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्या शिवांगी और हर्षद के रिश्ते से परेशान हैं शिल्पा?
इस पूरे ड्रामे के दौरान श्रेया कालरा ने एक्टर हर्षद चोपड़ा की भी एक्टिंग की और भारी आवाज में शिवांगी से उनके सीक्रेट्स के बारे में पूछा। श्रेया ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब शिवांगी का राज सबके सामने आएगा तो सब हंसेंगे क्योंकि उसमें छिपाने जैसा कुछ है ही नहीं। गौर करने वाली बात यह है कि जब यह सब तमाशा चल रहा था, तब शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा कुछ ही दूरी पर खड़े होकर किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों ने ही शिल्पा और श्रेया की इन हरकतों पर कोई ध्यान नहीं दिया और पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा ने शिवांगी को टारगेट किया हो। इससे पहले भी जब शिल्पा के पास ‘कंट्रोलर’ की पावर आई थी, तब उन्होंने शिवांगी को हर्षद से दूरी बनाने का आदेश देकर सबको चौंका दिया था।
फैंस के गुस्से के बीच क्या मुशकिल में पड़ेंगी शिल्पा?
शिल्पा शिंदे के इस बर्ताव ने शिवांगी जोशी के फैंस को बुरी तरह भड़का दिया है। सोशल मीडिया पर लोग शिल्पा की जमकर क्लास लगा रहे हैं और उनका कहना है कि किसी की पर्सनल लाइफ या उसकी इमेज का इस तरह नेशनल टेलीविजन पर मजाक उड़ाना बेहद शर्मनाक है। जहां शो में गोविंदा की बंदूक के साथ एंट्री ने पहले ही खलबली मचा रखी थी, वहीं अब इस नए विवाद ने आग में घी डालने का काम किया है। दर्शकों का मानना है कि शिल्पा शिंदे लाइमलाइट में रहने के लिए अब अपनी गरिमा भूलती जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि कंगना रनौत के इस शो में जब जजमेंट डे आएगा, तब इन कमेंट्स के लिए शिल्पा को क्या सजा मिलती है या फिर शिवांगी खुद इस अपमान का कड़ा जवाब देंगी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


