Pushpa 2 Song: ‘पुष्पा 2’ के नए गाने SOOSEKI (The Couple Song) के टीजर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नए अंदाज में दिख रही हैं। SOOSEKI (The Couple Song) के टीजर में रश्मिका का नया अवतार दिख रहा है। इस गाने की झलक मात्र से रश्मिका ने फैंस का दिल जीत लिया है। जब गाना आएगा तब रश्मिका आग लगा देंगी।
पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule) के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर श्रीवल्ली बनकर लौटने को बेकरार दिख रही हैं। इस फिल्म के दूसरे गाने को लेकर जानकारी शेयर की गई। इस नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने फैंस से एंटरटेनमेंट का वादा किया है। रश्मिका तैयार हो रही हैं और फिर आकर कातिलाना इशारा करती हैं। उनकी इसी अदा पर फैंस लट्टू हो गए हैं।
पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने का पूरा वीडियो
पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने के टीजर की शुरुआत में रश्मिका मंदाना मेकअप करते दिख रही हैं। पुष्पा 2 में वो श्रीवल्ली बनकर पहले से भी ज्यादा धमाल मचाने वाली हैं। पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने का पूरा वीडियो 29 मई को आने वाला है। रिलीज होगी।
पुष्पा पार्ट टू की रिलीज डेट (Pushpa 2 Release Date)
पुष्पा: द राइज (पहला पार्ट) में लाल चंदन की तस्करी की कहानी देखने को मिली थी। पुष्पा 2 में हम आगे की कहानी देखेंगे जिसमें तस्करी को लीड करेंगे अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा और सत्ता संघर्ष भी दिखने वाला है। इन दोनों का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी अहम किरदार में हैं। पुष्पा: द रूल पैन इंडिया रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी इसकी कंफर्म डेट नहीं आई है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





