Ram Charan Peddi: सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म के रूप में दस्तक देने आई थी जिसे मेकर्स ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया था, लेकिन रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों के भंवर में फंस गई है। 4 जून 2026 को पर्दे पर आई इस फिल्म में राम चरण और जाह्ववी कपूर की जोड़ी को देखने पहुंचे दर्शक तब सन्न रह गए जब स्क्रीन पर एक विवादित किसिंग सीन दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इस समय फिल्म की कहानी से ज्यादा राम चरण के उस सीन की चर्चा हो रही है जिसमें उनका किरदार जाह्ववी कपूर की सहमति के बिना उन्हें चूमता है और इसके बाद जाह्ववी का किरदार फूट-फूटकर रोने लगता है। फैंस इस बात से बेहद खफा हैं कि एक तरफ फिल्म को स्पोर्ट्स ड्रामा और फैमिली एंटरटेनर कहा गया, वहीं दूसरी तरफ इसमें ऐसे आपत्तिजनक दृश्य शामिल किए गए हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


