Scam 2010: हंसल मेहता लेकर आ रहे हैं स्कैम की नई कहानी, पढ़िए “स्कैम 2010” की रियल स्टोरी

Scam 2010: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की स्कैम सीरीज (Hansal Mehta Scam Web Series) को खूब पसंद किया गया। स्कैम 1992, स्कैम 2003 ये दोनों वेब सीरीज खूब देखी गईं। अब सोनी लिव की ओर से नए स्कैम वेब सीरीज का ऐलान किया गया है- स्कैम 2010 द सुब्रत रॉय सागा (Scam 2010: The Subrata Roy Saga)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Scam 2010: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की स्कैम सीरीज (Hansal Mehta Scam Web Series) को खूब पसंद किया गया। ‘स्कैम 1992’, ‘स्कैम 2003’ ये दोनों वेब सीरीज खूब देखी गईं। अब सोनी लिव (Sony Liv) की ओर से नए स्कैम वेब सीरीज का ऐलान किया गया है- स्कैम 2010 द सुब्रत रॉय सागा (Scam 2010: The Subrata Roy Saga)। अब दर्शकों को भारत का नया स्कैम देखने को मिलने वाला है। चलिए हम हंसल मेहता के नए स्कैम वेब सीरीज स्कैम 2010 के बारे में जानते हैं।

- Advertisement -

सुब्रत रॉय की कहानी (Subrat Roy Sahara’s Story)

स्कैम 2010 द सुब्रत रॉय सागा (Scam 2010: The Subrata Roy Saga), इस टाइटल से ही पता चल रहा है कि ये वेब सीरीज सुब्रत राय सहारा पर है। सहारा कंपनी के संस्थापक सुब्रत राय पर नई वेब सीरीज आ रही है। सहारा कंपनी की शुरुआत 1978 में की थी। मगर एक साधारण परिवार से आने वाले सुब्रत रॉय ने कैसे दो हजार रुपए के साथ बिजनेस शुरू किया और करोड़ों की कंपनी खड़ा कर दी। ये कहानी आपको हंसल मेहता दिखाने वाले हैं।

- Advertisement -

10 हजार करोड़ का घपला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुब्रत रॉय ने चिट फंड के जरिए मुख्तय ग्रामीण लोगों को इंवेस्टमेंट के लिए कंपनी के साथ जोड़ा। सेबी ने जब साल 2010 में सहारा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया तो पाया कि 3 करोड़ लोगों से करीब 24 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे। 2014 में 10 हजार करोड़ ना चुकाने के कारण उनको जेल भेजा गया। पिछले साल नवंबर 2023 में कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- Chandu Champion: इस एक्टर ने “चंदू चैंपियन” के लिए ऐसा बदला Look, जबरा फैंस भी नहीं पहचान पा रहे

- Advertisement -

सुब्रत रॉय का बॉलीवुड, राजनीति और क्रिकेट कनेक्शन

सुब्रत रॉय भारत के फेमस बिजनेसमैन थे। उनके कनेक्शन हर फिल्ड में थे। यहां तक भारतीय क्रिकेट टीम भी सहारा की जर्सी पहनकर खेलती थी। 2004 में उनके बेटे की शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। राजनीति में भी सुब्रत रॉय की पहुंच थी। मगर घोटाला सामने आने के बाद सारे संबंध धरे के धरे रह गए।

स्कैम 2010 द सुब्रत रॉय सागा (Scam 2010: The Subrata Roy Saga)

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link