Char Dham Yatra 2024: श्रद्धालुओं के लिए चार धाम बन रहा ‘मौत का द्वार’, 5 दिन में इतने श्रद्धालुओं की मौत, रजिस्ट्रेशन बंद

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा 2024 को लेकर बुरी खबर है। चार धाम यात्रा के लिए गए श्रद्धालुओं के मौत की खबर (Char Dham Yatra 2024 Death News) सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार धाम यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा 2024 को लेकर बुरी खबर है। चार धाम यात्रा के लिए गए श्रद्धालुओं के मौत की खबर (Char Dham Yatra 2024 Death News) सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार धाम यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 5 दिन ही हुए हैं यात्रा को और मौत का आंकड़ा पहाड़ की तरह दिख रहा है। इस कारण चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन (Char Dham Yatra 2024 Registration) भी बंद किया गया है। दो दिन तक रजिस्ट्रेशन की सुविधा श्रद्धालुओं को नहीं मिलने वाली है। ये फैसला भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

- Advertisement -

चार धाम में मौत की खबर से सनसनी

मीडिया रिपोर्ट्स में चार धाम में मौत की खबर ने सनसनी फैला दी है। इससे यात्रियों को असुरक्षित महसूस हो रहा है। क्योंकि, महज 5 दिन में 11 श्रद्धालुओं का मर जाना चार धाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। अगर ऐसे हालात रहे तो चार धाम यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी घट सकती है।

तीर्थ यात्रा में परेशानी का कारण

मंदिर प्रशासन व वहां के पुजारियों ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त की है। एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में बताया है कि हम सरकार और प्रशासन के खिलाफ उतरे हैं। हम खराब व्यवस्था के कारण नाराज भी हैं। पंडितों ने खुलकर कहा है कि खराब व्यवस्था के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार है।

- Advertisement -

चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन बंद (Char Dham Yatra 2024 Registration)

चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन (Char Dham Yatra 2024 Registration) 15 और 16 मई को ऑफलाइन नहीं होगा। ये फैसला भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखकर लिया गया है। हालांकि, हालात नहीं सुधरने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

अबतक इतने श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन

गंगोत्री में रजिस्ट्रेशन- 4,21,366
यमुनोत्री में रजिस्ट्रेशन- 4,78,576
हेमकुंड साहिब रजिस्ट्रेशन- 59,000

- Advertisement -

हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन- 66,251
यमनोत्री में रजिस्ट्रेशन- 59 हजार से ज्यादा
गंगोत्री में रजिस्ट्रेशन- 51 हजार से ज्यादा

वहीं अबतक, केदारनाथ में 1 लाख 26 हजार 306 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। साथ ही बद्रीनाथ में 39 हजार 574 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस तरह देखा जा सकता है कि चार धाम यात्रा पर भारी भीड़ पहुंच रही है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link