Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को हुई ऐसी बीमारी, चिंता में डूबे उनके भक्त, जानें आखिर क्या हुआ?

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्‍वर धाम के धीरेन्‍द्र शास्त्री एक स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं। धीरेन्‍द्र शास्त्री के इस बीमारी की खबर सामने आने पर उनके भक्त बेहद परेशान हैं। जानिए धीरेन्‍द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri Disease) को क्या हुआ है?

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्‍वर धाम के धीरेन्‍द्र शास्त्री एक स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं। धीरेन्‍द्र शास्त्री के इस बीमारी की खबर सामने आने पर उनके भक्त बेहद परेशान हैं। जानिए धीरेन्‍द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri Disease) को क्या हुआ है?

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुंबई का एक डॉक्‍टर उनके आश्रम जाकर बाबा का इलाज करेगा। हालांकि, Dhirendra Shastri को जो बीमारी हुई है उसका इलाज संभव है। इसलिए बहुत घबराने की आवश्यकता नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री को क्‍या है बीमारी (Dhirendra Shastri Disease)

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को हेयर लॉस की बीमारी है। इस कारण उनके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं। ये बालों की गंभीर समस्या बताई जा रही है। अगर रोका नहीं गया तो धीरेंद्र शास्त्री गंजा हो सकते हैं। इसलिए इस समस्या का समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है।

- Advertisement -

मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टर करेंगे इलाज

मुंबई के प्रसिद्ध हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करेंगे। डॉ. अशोक ने बाघेश्वर बाबा को गंजेपन से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। अशोक सिन्‍हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बालों को लेकर कई खुलासे किए हैं।

आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है- डॉ सिन्हा

डॉ सिन्हा ने वीडियो में कहा है, “ये हैं बाघेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं, लेकिन आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है।” इस पर्ची में डॉ. सिन्हा ने जानकारी दी है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग और फ्रंट तथा मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग है। साथ ही दोनों एंगल में बाल्डनेस (गंजान) भी है।

- Advertisement -

Read Also- राजस्थान की 11 साल की बच्ची के पास है “तीसरी आंख”, आंखों पर पट्टी बांध कर पढ़ लेती है किताबें- Rajasthan News

इन कारणों से धीरेंद्र शास्त्री को है बालों की समस्या

डॉ. अशोक सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री की इस समस्‍या के कारणों का भी जिक्र अपने वीडियो में किया है। इसका मुख्‍य कारण जेनेटिक (वंशागत) बताया है। साथ ही रात में देर से सोने, समय पर खाना नहीं खाने, मिठाई खाने की आदत और प्रोटीन की कमी भी बताई है।

- Advertisement -

बता दें, धीरेंद्र शास्त्री ने डॉ, सिन्हा को अपने आश्रम बुलाया है। धीरेंद्र शास्त्री चाहते हैं कि इस समस्या का इलाज हो। डॉ. सिन्हा ने ये साफ कर दिया है कि वो जल्द ही आश्रम जाकर धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करेंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link