HMPV Virus in China: चीन में फैला एक और कोरोना जैसा वायरस, अस्पतालों में मरीजों की भीड़, इमरजेंसी जैसे हालात!

HMPV Virus in China: चीन में कोरोना वायरस के बाद अब HMPV वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। विशेषकर बच्चों पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। जानिए इस वायरस के लक्षण, कारण और इससे बचाव के उपाय।

Prerna Koushik
Written by:
Prerna Koushik - Content Writer
4 Min Read

HMPV Virus in China: चीन में कोविड-19 यानी कोरोना वायरस महामारी के बाद एक बार फिर एक नए वायरस ने दस्तक दी है। इस वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है। यह एक आरएनए वायरस है, जो कोरोना की तरह ही तेजी से फैल रहा है। यह वायरस बच्चों को अपनी जद में ले रहा है। 2 साल से कम उम्र के बच्चों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस वायरस के बाद चीन में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसकी रोकथाम के लिए देश में इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। अस्पतालों में बेड फूल हो चुके हैं। मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। वहीं, चीनी सरकार इस वायरस की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रही है।

- Advertisement -

HMPV वायरस के लक्षण

चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, HMPV वायरस के लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। इससे संक्रमित होने पर खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया का कारण भी बन सकता है।

क्यों फैल रहा है HMPV वायरस?

HMPV वायरस साल भर मौजूद रहता है, लेकिन सर्दियों में इसके फैलने का खतरा ज्यादा होता है। खांसने और छींकने से यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। पहले से अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों में इस वायरस का खतरा ज्यादा होता है।

- Advertisement -

चीन में कैसे हैं हालात?

चीन में HMPV वायरस के साथ-साथ इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, चीन सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि चीन ने कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित कर दी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

HMPV वायरस की कब हुई थी पहचान

HMPV वायरस की पहचान पहली बार 2001 में हुई थी। यह वायरस पिछले 6 दशकों से मौजूद है।
HMPV वायरस और कोविड-19 वायरस दोनों ही श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं और दोनों ही सर्दी जैसे लक्षण पैदा करते हैं। हालांकि, HMPV वायरस आम तौर पर कोविड-19 वायरस जितना गंभीर नहीं होता है।

HMPV वायरस से बचाव के उपाय

HMPV वायरस से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

- Advertisement -
  • नियमित रूप से हाथ धोएं।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • मास्क पहनें।
  • स्वस्थ आहार लें और पर्याप्त नींद लें।
  • अगर आपको सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Prerna Koushik
Content Writer
Follow:
Prerna Koushik 89.6 एफएम सीकर में Intern, Content Writer, Blog Editor और Anchor हैं। वे प्रतिदिन सीकर और Jobs से संबंधित Updates देती हैं। प्रेरणा के लेखन और Reporting का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी और अवसरों से जोड़ना है। उनके काम की विविधता उन्हें Content की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है, चाहे वह ब्लॉग संपादन हो या Anchoring
News in Image Share Link