UPI Payment Without Internet: बिना इंटरनेट के कैसे करें यूपीआई पेमेंट? अपनाएं ये स्टेप और करें बिना रुकावट पैसा ट्रांसफर

UPI Payment Without Internet: अगर आपको ऑनलाइन पेमेंट में इंटरनेट की दिक्कत आ रही है, तो आप *99# का इस्तेमाल कर सकते हैं। Unstructured Supplementary service एक डेटा संचालित मोबाइल बैंकिंग सर्विस है, जो देशभर में हर किसी तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाती हैं। How To Do UPI Payment Without Internet method to do offline payment by using ussd code in mobile

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

UPI Payment Without Internet: कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट ठीक से काम न करने की वजह से आपको ऑनलाइन पेमेंट करने में परेशानी आती है, या फिर कई बार ऐसा होता है कि हम जहां पेमेंट कर रहे होते हैं, वहां इंटरनेट नहीं चलता, तो पेमेंट फेल हो जाता है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अब आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

- Advertisement -

UPI Payment: भारत UPI को लेकर बड़ा अपडेट, अब यूजर्स इन देशों में भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट का इस्‍तेमाल

अगर आपको कभी Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते समय इंटरनेट की दिक्कत आ रही है, तो आप इस परेशानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

- Advertisement -

USSD सर्विस से करें UPI पेमेंट (USSD Payment Service)

अगर आपको ऑनलाइन पेमेंट में इंटरनेट की दिक्कत आ रही है, तो आप *99# का इस्तेमाल कर सकते हैं। Unstructured Supplementary service एक डेटा संचालित मोबाइल बैंकिंग सर्विस है, जो देशभर में हर किसी तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाती हैं। आप इसका इस्तेमाल हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ 13 अन्य भाषाओं में भी कर सकते हैं। यह सर्विस आपको बिना इंटरनेट के पैसे भेजने से लेकर UPI पिन बदलने तक की सुविधा देती है।

कैसे करें USSD Payment का इस्तेमाल (Offline Payment by Using USSD Code *99#)

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर *99# डायल करें।
  • आप उसी फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
  • यहां आपको अपने लिए कोई एक भाषा चुननी है
  • फिर आपको अपने बैंक का नाम लिखना है।
  • यहां आपको उन बैंक अकाउंट की लिस्ट दिखेगी जो आपके नंबर से लिंक होंगे।
  • अब आपको अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक एक्सपायरी डेट के साथ लिखने हैं।
  • जब यह काम सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा तो आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट कर पाएंगे।

इस तरह करें ऑफलाइन UPI ​​पेमेंट (Method of Offline UPI Payment in Hindi)

  • सबसे पहले अपने फोन पर *99# डायल करें और पैसे भेजने के लिए 1 लिखें।
  • फिर उस व्यक्ति का UPI आईडी या फ़ोन नंबर टाइप करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
  • इसके बाद आप जो अमाउंट भेजना चाहते हैं उसे लिखें और फिर अपना UPI पिन डालें।
  • ऐसा करने के बाद आपका पेमेंट हो जाएगा
  • ध्यान रहे कि इस सर्विस के ज़रिए अधिकतम 5,000 रुपये ही भेजे जा सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link