Mangey Khan Death: राजस्थान के वर्ल्ड फेमस लोक गायक की मौत पर पसरा मातम, 49 की उम्र में कह गए अलविदा

Mangey Khan Death: राजस्थान के वर्ल्ड फेमस लोक गायक मांगे खान (Singer Manga AKA Mangey Khan) के निधन की खबर से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Mangey Khan Death: राजस्थान के वर्ल्ड फेमस लोक गायक मांगे खान (Singer Manga AKA Mangey Khan) के निधन की खबर से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

- Advertisement -

बुधवार को मांगे खान के निधन की खबर सामने आई थी। उसके बाद तमाम सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर मांगे खान के लिए शोक प्रकट कर रहे हैं। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मांगे खान की अचानक मृत्यु की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया है।

फैंस मांगे खान को प्यार से मंगा कहकर बुलाते थे।

- Advertisement -

मांगे खान की हालही में बायपास सर्जरी हुई थी (Mangey Khan Health Problem)

मांगे खान की हालही में बायपास सर्जरी हुई थी। उसके बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक चल रहा था। मगर एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन की खबर सामने आई। हालांकि, अभीतक मौत का कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।

मांगे खान के फेमस राजस्थानी गाने (Manga AKA Mangey Khan Famous Songs)

मांगे खान राजस्थान के लोक गायक को विश्व स्तर पर लेकर गए। उन्होंने कोक स्टूडियो से लेकर तमाम देशों में राजस्थानी गानों से लोगों का मनोरंजन कराया और राजस्थान की पहचान को स्थापित करने का काम किया। मंगनियार तिकड़ी बैंड के अपने साथी सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ ‘बोले तो मिठो लागे’, ‘अमरानो’, ‘राणाजी’ और ‘पीर जलानी’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए हैं। इन गानों को गाकर मांगे खान ने अमर कर दिया।

- Advertisement -

विदेशों में भी मांगे खान के गाने थे लोकप्रिय

जान लें, मंगा यानी मांगे खान का ग्रुप कोक स्टूडियो सीजन 3 में प्रदर्शन करते दिखा था। साथ ही मांगे खान ने अपने देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा डेनमार्क, ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में भी अपनी प्रस्तुति दी है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -